ग्रहों की स्थिति-वृषभ राशि में मंगल और राहु का गोचर चल रहा है। केतु वृश्चिक राशि में हैं। गुरु और शनि मकर राशि में चल रहे हैं। सूर्य, शुक्र, बुध और चंद्रमा कुंभ राशि में चल रहे हैं। ग्रहों की स्थिति बिल्कुल ठीक नहीं है। बहुत हिसाब से सभी को चलना है। मंगल और राहु का कुयोग चल रहा है। नीच के गुरु के साथ शनि का संयोग भी अच्छा नहीं कहा जाएगा। अभी फिलहाल एक दिन के लिए सूर्य, चंद्रमा, शुक्र और बुध का एक साथ होना भी ठीक नहीं है। एक दिन बाद स्थिति थोड़ी सी जरूर सुधरेगी क्योंकि चंद्रमा अच्छी पोजिशन में जाने लगेंगे।
नीच के गुरु के साथ शनि का संयोग अच्छा नहीं