टोक्यो ओलंपिक का आज 14वां दिन था। ओलंपिक के 14वें दिन पर भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया। दरअसल भारतीय हॉकी टीम ने जर्मनी को 5-4 से करारी शिकस्त देकर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया। पहलवान रवि दहिया ने भी आज देश का गौरव बढ़ाया है। ओलंपिक में रवि दहिया ने रजत पदक जीता है।
हॉकी महिला खिलाड़ी के परिजनों के साथ हुई अभद्रता ! ऊंची जाति के लोगों ने दी जातिगत गालियां
टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना के खिलाफ मिली हार के बाद भारत का स्वर्णिम सपना टूट गया। जिसके तुरंत बाद भारतीय महिला हॉकी टीम की एक खिलाड़ी के परिवार के साथ अभद्रता हुई।
रजत पदक जीतने वाले रवि दहिया के लिए तन-मन-धन सब कुश्ती है, 12 साल की उम्र से शुरू की थी ट्रेनिंग
भारतीय पहलवान रवि दहिया गुरुवार को यहां ऐतिहासिक स्वर्ण पदक से चूक गये और उन्हें तोक्यो ओलंपिक की कुश्ती प्रतियोगिता के पुरुषों के 57 किग्रा भार वर्ग में रूसी ओलंपिक समिति के जावुर युवुगेव से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
भारतीय पहलवान दीपक पूनिया ने आखिरी पलों में गंवाया पदक, सैन मारिनो के खिलाड़ी ने जीता कांस्य
सभी उम्मीदों को पूरा करने के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम अब शुक्रवार को यहां ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ कांस्य पदक के प्ले-ऑफ में ओलंपिक में पहली बार शीर्ष तीन में स्थान बनाकर और आगे बढ़ना चाहेगी। पुरूष टीम ने गुरूवार को कांस्य पदक के प्ले-ऑफ मैच में जर्मनी को 5-4 से हराकर 41 साल बाद ओलंपिक पदक हासिल कर इतिहास रच दिया।
ओलंपिक कांस्य पदक मैच में पुरूष टीम की उपलब्धि को दोहराना चाहेगी भारतीय महिला टीम
एशियाई रिकॉर्डधारी गोलाफेंक खिलाड़ी तेजिंदर पाल सिंह तूर ने गुरूवार को कहा कि वह कलाई में चोट के साथ खेल रहे थे और अब उन्हें इसके लिये सर्जरी की जरूरत होगी।
शॉटपुट खिलाड़ी तेजिंदर पाल सिंह तूर ने कहा- चोटिल कलाई के साथ ओलंपिक में उतरा था
भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने ओलंपिक खेलों में शानदार शुरूआत की। दूसरे दिन गुरुवार को 6-अंडर 66 का स्कोर हासिल करके दूसरा स्थान पर पहुंच गईं। 5 साल पहले रियो ओलंपिक में गोल्फ जगत का ध्यान अपनी तरफ खींचने वाली अदिति अशोक दूसरे स्थान पर हैं।
टोक्यो ओलंपिक में भारतीय गोल्फर अदिति अशोक का शानदार प्रदर्शन, दूसरा स्थान किया हासिल
भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक की जैवलिन प्रतियोगिता के क्वालीफाइंग में शीर्ष पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई। अपने इस प्रदर्शन से नीरज चोपड़ा ने देशवासियों में एक गोल्ड की उम्मीद जगा दी। देशवासी उनसे अब गोल्ड की उम्मीद कर रहे हैं।
ओलंपिक्स में भारतीय पुरुष हॉकी टीम द्वारा इतिहास रचते हुए जर्मनी की मज़बूत टीम को 5-4 से हराकर 41 साल बाद कांस्य पदक जीतने पर खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से गदगद पंजाब के पंजाब के खेल एवं युवा सेवाएं मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने आज ऐलान किया कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य के प्रत्येक हॉकी खिलाड़ी को 1-1 करोड़ रुपए की नकद राशि के साथ सम्मानित किया जायेगा।
राणा सोढी द्वारा पंजाब के हॉकी खिलाड़ियों को 1-1 करोड़ रुपए का नकद पुरुस्कार देने का ऐलान
जर्मनी को हराकर 41 साल बाद ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के ऑस्ट्रेलियाई कोच ग्राहम रीड ने गुरूवार को कहा कि भारत में हॉकी के पुनरोद्धार का हिस्सा बनना उनके लिये सौभाग्य की बात है।
Whenever India's Hockey success at #Tokyo2020 is remembered, the contribution of Simranjeet Singh will figure prominently in such discussions. He is a fine player, who enriched the team with his superb game. Congratulations to him and best of luck for his future endeavours.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 5, 2021
भारतीय हॉकी टीम के कोच ग्राहम रीड ने कहा- इस जीत में भूमिका निभाना गर्व की बात!
तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने 41 साल का इंतजार खत्म किया। मेजर ध्यानचंद से लेकर मनप्रीत सिंह तक ओलंपिक में भारतीय पुरूष हॉकी टीम का अब तक का सफर इस प्रकार है।
लगभग दो महीने के बाद प्रतिस्पर्धा पेश कर रहे स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने बायें पैर में दर्द के बीच सिटी ओपन के पहले दौर के कड़े मुकाबले में अमेरिका के जैक सॉक को हराया।
सिटी ओपन: राफेल नडाल ने पहले दौर के कड़े मुकाबले में अमेरिका के जैक सॉक को हराया
ओलंपिक में 41 साल बाद हॉकी में पदक जीतने के बाद भावुक हुए भारतीय पुरुष टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने इस ऐतिहासिक पदक को देश के चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को समर्पित किया जिन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान जीवन बचाने के लिए बिना थके काम किया।
हॉकी में पदक जीतने के बाद भावुक कप्तान मनप्रीत सिंह, कहा- यह पदक कोविड से लड़ने वालों को समर्पित
पदक की प्रबल दावेदार विनेश फोगाट को गुरुवार को यहां महिला 53 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में बेलारूस की वेनेसा कालादजिन्सकाया ने चित्त करके उलटफेर करते हुए स्वर्ण पदक की दौड़ से बाहर कर दिया और अब भारतीय पहलवान पर प्रतियोगिता से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। विनेश के पास वेनेसा के मजबूत रक्षण का कोई जवाब नहीं था।
विनेश क्वार्टर फाइनल में हारी, अंशु भी हार के साथ पदक की दौड़ से बाहर
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक जीता।भारत ने 41 साल के लंबे इंतजार के बाद ओलंपिक खेलों में पदक जीता है। जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय हॉकी टीम ने आखिरी बार सबसे बड़े मंच पर 1980 के मास्को ओलंपिक में स्वर्ण पदक के साथ चमके थे।
41 साल का इंतजार खत्म! जर्मनी को हराकर भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जीता कांस्य पदक
भारत की पदक की प्रबल दावेदार विनेश फोगाट गुरुवार को यहां महिला 53 किग्रा वर्ग के पहले दौर में रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता और विश्व चैंपियनशिप की छह बार की पदक विजेता स्वीडन की सोफिया मेगडालेना मैटसन को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में सफल रही।
भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं, अंशु मलिक रेपेचेज राउंड में हारीं
हरियाणा के सोनीपत जिले के नेहरी गांव से निकले रवि दहिया के नाम का ढिंढोरा टोक्यो में बज रहा है। रवि दहिया जिससे भारत को ओलंपिक में गोल्ड मेडल की उम्मीद है। भारतीय टीम ने टोक्यो ओलंपिक में एक और मेडल पक्का कर लिया है।
शुक्रवार (6-8-2021) को होने वाले भारतीय मुकाबले
एथलेटिक्स - पुरुषों की 50 किमी की पैदल दूरी - 2:00
गोल्फ – महिला व्यक्तिगत राउंड तीन – 4:00 के बाद
हॉकी - महिला कांस्य, स्वर्ण मैच - 7:00, 15:30
कुश्ती - महिलाओं की 53 किग्रा फ़्रीस्टाइल रेपेचेज, फ़ाइनल - 7:30 से आगे, दिन का अंतिम बाउट
कुश्ती - पुरुषों का 65 किग्रा फ़्रीस्टाइल राउंड ऑफ़ 16, क्वार्टर फ़ाइनल, सेमीफ़ाइनल - 8:00 बजे के बाद
कुश्ती – महिलाओं का ५० किग्रा फ्रीस्टाइल राउंड १६, क्वार्टर फ़ाइनल, सेमीफ़ाइनल – ८:०० से आगे
बॉक्सिंग – महिला मिडिलवेट सेमीफ़ाइनल – 10:30
बॉक्सिंग – पुरुषों के लाइटवेट सेमीफ़ाइनल – 11:02
एथलेटिक्स - महिलाओं की 20 किमी की पैदल दूरी - 13:00
एथलेटिक्स - पुरुषों की 4x400 मीटर रिले हीट - 16:55