नाक की फुंसी से छुटकारा पाने के लिए करें ये घरेलू उपाय


नाक के अंदर फुंसी निकल आए तो बहुत दर्द और परेशानी होती है। कई बार नाक में गंदगी जमा होने के कारण नाक में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं और फुंसी निकल आती है। हालाँकि, कई अन्य कारणों से भी नाक के अंदर फुंसी हो सकती है। पेट खराब होने के कारण या गर्मी के कारण भी नाक के अंदर फुंसी निकल जाती है। इससे दर्द और सूजन के कारण बहुत परेशानी होती है। कई बार तो दवाई लेने के बाद भी आराम नहीं मिलता है। कुछ घरेलू उपाय करके भी आप नाक की फुंसी से छुटकारा पा सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको नाक की फुंसी से आराम पाने के कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं- 

बर्फ 

अगर आपकी नाक के अंदर दर्दनाक फुंसी हो गई है तो आप बर्फ से सिंकाई कर सकते हैं। इससे सूजन कम होगी और दर्द और जलन से राहत मिलेगी।  इसके साथ ही बर्फ से सिंकाई करने से रोमछिद्रों में जमा गंदगी भी साफ होती है। 

इलायची का पाउडर 

नाक के अंदर फुंसी निकल आई हो तो हरी इलायची के पाउडर को पानी के साथ मिलकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को फुंसी पर लगाएं। ऐसा 2-3 दिनों तक लगातार करने से फुंसी सूख जाएगी।  

टी ट्री ऑयल 

अगर आपकी नाम के अंदर फुंसी हो गई है तो आप टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए चार से पांच बूंद नारियल के तेल में दो से चार बूंद टी ट्री ऑयल की मिलाएं। अब इसे अपनी नाक के अंदर लगाएं।

सेंधा नमक और पानी 

अगर नाक के अंदर फुंसी हो गई है तो आप पानी में सेंधा नामक मिलाकर नाक को साफ कर सकते हैं। इसके लिए पानी को गर्म करके उसमें सेंधा नमक मिला लें। सेंधा नमक से सूजन कम होती है और दर्द से राहत मिलती है। 

गर्म सिंकाई

नाक के अंदर फुंसी निकल आई हो तो आप गर्म सिंकाई भी कर सकते हैं। इसके लिए एक सूती कपड़े को गर्म करके इससे नाक की सिंकाई करें। ऐसा करने से दर्द में आराम मिलेगा।