23 जुलाई से 8 अगस्त तक चले टोक्यो ओलंपिक में 39 गोल्ड मेडल के साथ अमेरिका पदक तालिका में सबसे ऊपर है। 113 पदकों और 39 गोल्ड मेडल के साथ अमेरिका पदक तालिका में शीर्ष पर है। वहीं 38 गोल्ड के साथ चीन दूसरे नंबर पर है। मेजबान जापान ने 27 गोल्ड जीतकर तीसरा स्थान हासिल किया है। वहीं भारत एक गोल्ड मेडल के साथ इस बार के ओलंपिक में सात पदक जीते हैं। ये भारत का ओलंपिक खेलों का सबसे बेहतर प्रदर्शन रहा है। इससे पहले 2012 में भारत ने 6 पदक जीते थे। लेकिन भारत के प्रदर्शन को लेकर चीनी मीडिया में काफी चर्चा हो रही है।
चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ने एक लेख लिखा है जिसमें ओलंपिक में भारत के प्रदर्शन को लेकर तंज कसा गया है। चीनी एजेंसी ने लिखा कि दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आबादी वाले देश भारत का टोक्यो ओलंपिक में अभियान महज एक स्वर्ण पदक के साथ खत्म हो गया। चीन ने कहा कि एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक के साथ भारत मेडल जीतने वाले 93 देशों की रैंकिंग में 48वें नंबर पर है। भारत एक स्वर्ण पदक के साथ 48वें नंबर पर है और कुल पदक के मामले में 33वें नंबर पर है।