ज्योतिषशास्त्र के अनुसार राशि रत्नों का व्यक्ति के जीवन और किस्मत पर विशेष प्रभाव होता है। ऐसा माना जाता है कि राशि रत्नों में व्यक्ति की किस्मत बदलने की क्षमता होती है। ज्योतिषशास्त्र में गोमेद और गोदंती रत्न का विशेष महत्व बताया गया है। गोमेद को राहु का रत्न माना जाता है। गोमेद रत्न धारण करने से राहु की स्थिति मजबूत होती है। यदि किसी जातक की कंडली में राहु की दशा खराब हो तो इसका दुष्प्रभाव कम करने के लिए गोमेद रत्न धारण करना चाहिए। इसी प्रकार गोदंती रत्न को चंद्रमा का रत्न माना जाता है। इसे धारण करने से चंद्रदोष समाप्त होता है। हालांकि, इन रत्नों को धारण करने से पहले ज्योतिषीय परामर्श अवश्य लेना चाहिए। आइए जानते हैं गोमेद और गोदंती रत्न धारण करने के फायदे-
गोमेद रत्न पहनने के फायदे
- यदि जातक की कुंडली के केंद्र यानी कुंडली के 1, 4, 7 या 10वें भाव में राहु विराजमान हो तो गोमेद धारण करने से लाभ होता है।
- यदि राहु राशि के छठवें और आठवें भाव या लग्न में स्थित हो तो गोमेद धारण करना चाहिए।
- यदि कोई व्यक्ति वकालत, न्याय और राजनीति के क्षेत्र में कार्य कर रहा है तथा उसमें और बेहतर करना चाहता है तो उसे गोमेद रत्न धारण करना चाहिए।
- यदि किसी जातक की राशि या लग्न मिथुन, तुला, कुंभ या वृष हो, उनके लिए गोमेद रत्न धारण करना शुभ होता है।
- ज्योतिषशास्त्र के अनुसार मकर राशि का स्वामी राहु को बताया जाता है इसलिए मकर राशि वाले लोगों के लिए भी गोमेद धारण करना शुभ माना जाता है।
- अगर राहु शुभ भावों का स्वामी हो और खुद किसी कुंडली के छठे या आठवें भाव में स्थित हो तो ऐसे लोगों का भी गोमेद धारण करना लाभदायक होता है।
- यदि किसी जातक की कुंडली में राहु अपनी नीच राशि यानी धनु में हो तो ऐसे में गोमेद रत्न धारण करना काफी लाभकारी माना जाता है।
- यदि किसी जातक की कंडली में शुक्र, बुध के साथ राहु की युति हो रही हो तो जातक को गोमेद धारण करना चाहिए।
- गोदंती रत्न पहनने के फायदे
- गोदंती लहसुनिया का उपरत्न है इसलिए इसे पहनने से वही फायदे होते हैं जो लहसुनिया पहनने से होते हैं।
- इस रत्न को पहनने से मन शांत होता है और मानसिक तनाव कम होता है। इसे पहनने से जीवन में सकारात्मकता आती है।
- गोदंती चंद्रमा का रत्न माना जाता है और उनकी राशि कर्क है। गोदंती रत्न को चंद्रकांता मणि के नाम से भी जाना जाता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार गोदंती रत्न धारण करने से चंद्रमा का दुष्प्रभाव समाप्त होता है।
- करियर और व्यापार के लिए भी गोदंती रत्न धारण करना फायदेमंद माना जाता है। माना जाता है कि गोदंती रत्न पहनने से व्यक्ति को नए अवसरों की प्राप्ति होती है।
- गोदंती रत्न धारण करने से व्यक्ति का भाग्य चमक सकता है। इस रत्न को धारण करने से व्यक्ति के सामने सफलता के नए रास्ते खुलते चले जाते हैं।