कैटरीना और आलिया के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगी प्रियंका चोपड़ा

 कैटरीना और आलिया के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगी प्रियंका चोपड़ा

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा जल्द ही बॉलीवुड में वापसी करने वाली हैं। इस फिल्म में प्रियंका कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करती नजर आएंगी। यह एक महिला प्रधान फिल्म है, जिसमें तीनों दोस्त हैं और रोड ट्रीप पर जाती हैं।

जी ले जरा की घोषणा दिल चाहता है और एक्सेल एंटरटेनमेंट के 20 साल पूरे होने के मौके पर की गई थी। यह फिल्म फरहान अख्तर के निर्देशन में बनी है, उन्होंने आखिरी बार 2011 में डॉन 2 को डायरेक्ट किया था। प्रियंका ने अपनी को स्टार्स के साथ फोटो पोस्ट की है। इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि कोरोनोवायरस महामारी के प्रसार के कारण दुनिया के बंद होने से पहले जी ले जरा के विचार की कल्पना की गई थी। यह प्रोजेक्ट फरहान अख्तर, जोया अख्तर और रीमा कागती के हाथों में है।

उसी क्लिक को शेयर करते हुए कैटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, इससे मेरा दिल मुस्कुराता है। मुझे बस इन लड़कियों से प्यार है और एक-दूसरे के आस-पास रहना हमेशा बहुत मजेदार होता है। आलिया भट्ट ने अपनी ओर से पोस्ट किया कि 2 साल पहले 3 लड़कियां एक सपने के साथ आई थीं। प्यार और उत्साह से भरे दिलों के साथ, यहां हम हैं।