मोदीनगर. सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, 2 सितंबर 2021 दिन गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा मोदीनगर विधानसभा में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनिर्वाचित यशस्वी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री हिमांशु शर्मा जी के नेतृत्व में युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सोनू वाल्मीकि जी, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री श्री अमर खटीक जी एवं यशस्वी जिला अध्यक्ष श्री दिनेश सिंघल जी का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सोनू बाल्मीकि जी ने युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधानसभा 2022 में भाजपा का पुनः परचम लहराने का आवाहन किया।
यशस्वी जिला अध्यक्ष श्री दिनेश सिंघल जी ने युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस देश का युवा देश का भविष्य है। आज भारतीय जनता पार्टी युवा कार्यकर्ताओं के साथ मजबूती के साथ खड़ी है। भारतीय जनता पार्टी में प्रत्येक युवा का उचित सम्मान और सत्कार किया जाता रहा है। जिला अध्यक्ष जी ने कहा कि मेरी प्रत्येक युवा से विनती है कि प्रत्येक बूथ पर मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान को सफल बनाते हुए विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा को प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने में सहयोग करें।
स्वागत कार्यक्रम के संयोजक युवा नेता शिव अग्रवाल ने समस्त वरिष्ठ नेताओं का सम्मान करते हुए प्रतीक चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन पूर्व नगर महामंत्री एवं सभासद श्री ललित त्यागी जी ने किया।
स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा आईटी सेल जिला संयोजक श्री अमित सिंघल जी, विधानसभा विस्तारक श्री अरविंद सिंह जी, अनुसूचित मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्री विजय बाल्मीकि जी, भाजपा सीकरी महामाया मंडल अध्यक्ष श्री पुनीत कंसल जी, नगर महामंत्री श्री महेश कश्यप जी, श्री विमल शर्मा जी, सीकरी महामाया मंडल महामंत्री रोहित खटीक, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री संदीप कसाना जी, दौलतराम जांगिड़, प्रशांत गोयल, गोविंद गुप्ता, राघव गर्ग, निखिल, अरुण पंडित, गोपाल, अमित कराटे, अमन शर्मा, संजय, तरुण आदि देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।