दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में कोरोना के डराने वाले मामले सामने आ रहे हैं। आपको बता दें कि तीनों महानगरों में 50 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के 27,561, आर्थिक राजधानी मुंबई में 16,420 और कोलकाता में 7,060 लोग संक्रमित पाए गए हैं। दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में लगातार पॉज़िटिविटी रेट बढ़ता जा रहा है।
नयी दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक करेंगे। यह बैठक शाम साढ़े चार बजे वर्चुअल आयोजित की जाएगी। इस बैठक में कोरोना महामारी की मौजूदा स्थिति पर चर्चा होगी।
महानगरों में कोरोना ने बरपाया कहर
दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में कोरोना के डराने वाले मामले सामने आ रहे हैं। आपको बता दें कि तीनों महानगरों में 50 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के 27,561, आर्थिक राजधानी मुंबई में 16,420 और कोलकाता में 7,060 लोग संक्रमित पाए गए हैं। दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में लगातार पॉज़िटिविटी रेट बढ़ता जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ मुंबई में एक दिन में 41 फीसदी मामलों में वृद्धि हुई है। मुंबई में मंगलवार की तुलना में बुधवार को 4,773 मामले अधिक आए हैं।
केंद्र सरकार ने जानकारी दी कि देश में करीब 300 जिलों में साप्ताहिक पॉज़िटिविटी रेट 5 फीसदी से ज्यादा है। केंद्र सरकार ने बताया कि महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, केरल और गुजरात कोरोना के मामलों में वृद्धि को देखते हुए चिंता वाले राज्यों के रूप में उभर रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि दुनियाभर में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और पूरी दुनिया में एक दिन में अब तक के सर्वाधिक मामले 10 जनवरी को सामने आए, जिनकी संख्या 31.59 लाख थी।
गुजरात में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 9,000 से अधिक मामले सामने आए। लगभग आठ महीने बाद एक दिन में संक्रमण के नौ हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। राज्य में कई महीने के बाद एक दिन में महामारी के चलते चार लोगों की मौत भी हुई है।
- पश्चिम बंगाल में कोरोना के 22,155 नए मामले सामने आने आए, जो एक दिन पहले के आंकड़ों की तुलना में 1,057 अधिक हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या18,17,585 हो गई है।