गुरुवार को यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध शुरू हुआ था जब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सैन्य कार्यवाही के निर्देश दिए थे। रूस की ओर से दावा किया जा रहा है कि आज उसकी सेना राजधानी कीव के आसपास पहुंच गई है क्योंकि आसपास में फाइटर प्लेन की गर्जना भी सुनाई दे रही है जिसकी वजह से वहां के लोगों में खौफ व्याप्त है। लोग अपने घरों में या बंकरो में दुबके हुए हैं।
गुरुवार को यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध शुरू हुआ था जब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सैन्य कार्यवाही के निर्देश दिए थे। रूस की ओर से दावा किया जा रहा है कि आज उसकी सेना राजधानी कीव के आसपास पहुंच गई है क्योंकि आसपास में फाइटर प्लेन की गर्जना भी सुनाई दे रही है जिसकी वजह से वहां के लोगों में खौफ व्याप्त है। लोग अपने घरों में या बंकरो में दुबके हुए हैं। साथ ही साथ कई लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने के लिए अब भी संघर्ष कर रहे हैं। यूक्रेन यह भी दावा कर रहा है कि उसने रूस के मिलिट्री प्लेन को भी मार गिराया है। युद्ध से सैकड़ों लोगों के हताहत होने की सूचनाओं के बीच कीव में इमारतों, पुलों और स्कूलों के सामने भी गोलीबारी और विस्फोटों की घटनाएं हुई हैं।