एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 28 साल के इस शख्स को अचानक पता चलता है कि वह गर्भवती है। बता दें कि, इस शख्स ने साल 2020 में एक बेटी को जन्म दिया है। वेस्ट वर्जिनिया के 28 साल के ऐश पैट्रिक स्कैड ने एक बेटी को जन्म दिया है।
साइंस भी है कमाल की चीज
ऐश एक पीएचडी स्टूडेंट और मेंटल हेल्थ वर्कर के तौर पर काम करती है। ऐश ने बताया कि, एक डेटिंग ऐप को दौरान वह एक शख्स से मिली थी जिसके साथ उन्होंने एक रात भी गुजारी थी। जब ऐश को अपनी प्रेंगनेंट होने का पता चला तो वह काफी चौक गई और उन्होंने उसी वक्त अपने हॉर्मोन ट्रीटमेंट को रोक दिया। ऐश ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया जिसका नाम उन्होंने रोनन रखा।
डॉक्टर्स भी हुए हैरान
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक ऐश अपने जेंडर को लेकर बहुत समय से परेशान थे और वह यह तय नहीं कर पा रहे थे कि उन्हें महिला रहना है या पुरूष। जब ऐश को अपने गर्भवती होने का पता चला तो उन्होंने तय किया कि वह इस बच्चे को जन्म देंगी। साल 2020 में लॉकडाउन का समय था और उनका यह समय काफी मजेदार भी रहा। इस दौरान उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया और साथ ही उसका पालन-पोषण किया। ऐश इस समय अपने पति जॉर्डन के साथ रहते हैं जो बच्चे का काफी ध्यान रखते हैं। डॉक्टर्स भी ये जानकर हैरान थे कि ऐश कैसे प्रेग्नेंट हुई।