हर किसी को अपने घर और उससे जुड़ी हर चीज़ से लगाव होता है। हर कोई चाहता है कि वह अपना आशियाना ऐसे सजाए कि लोग देखते रह जाएं। अगर आप भी अपने घर को नया लुक देने के बारे में सोच रहे हैं तो आज का लेख जरूर पढ़ें।
अगर आप अपने घर को नया लुक देना चाहते हैं तो किचन में सफेद या हल्के रंग का पेंट करवाने की जगह डार्क कलर का पेंट कराएं। पहले लोग किचन के लिए सफेद या हल्के रंग चुनते थे लेकिन आजकल किचन में डार्क कलर का इस्तेमाल ट्रेंड में है। आप अपने किचन में काला, नीला, हरा या ग्रे कलर करवा सकती हैं।
आजकल लाइट वुडन फर्नीचर बहुत ट्रेंड में है। जहां पहले लोग मीडियम और डार्क शेड के वुडन फर्नीचर का चुनाव करते थे वहीं अब लाइट शेड के फर्नीचर ज्यादा पसंद किए जाते हैं। लाइट शेड के मॉडर्न फर्नीचर से घर को एक मॉडर्न लुक मिलता है और इससे कमरा भी बड़ा लगता है।
आजकल ग्रैंड मिलेनियल स्टाइल का चलन है। इंटीरियर डेकोर की भाषा में ग्रैंड मिलेनियल स्टाइल में मॉडर्न डिजाइन को पुराने समय के डिजाइन के साथ मिक्स किया जाता है। आजकल लोग अपने घरों में एंटीक सामान रखना पसंद करते हैं।
घर को सजाने के लिए नेचुरल लुक का इस्तेमाल आजकल ट्रेंड में है। आजकल घरों में जूट, लेदर, सिरेमिक और ऑर्गेनिक से बनी चीजों का इस्तेमाल ज्यादा किया जा रहा है। इससे घर देखने में सुंदर लगता है और आप नेचर के साथ जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।
घर में लोग रोशनी के लिए लाइट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आजकल घरों में रोशनी के लिए नेचुरल लाइट का इस्तेमाल ज्यादा किया जा रहा है। नेचुरल लाइट के लिए लोग अपने घरों में रूफ विंडो लगवाते हैं। इससे घर में रश्मि के साथ-साथ ताजी हवा भी आती है।