30 की उम्र के बाद आपको स्वस्थ रहने के लिए अपनी डाइट में कुछ बदलाव जरूर करने चाहिए। बढ़ती उम्र में हमारे शरीर में कई जरुरी पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। इससे बचने के लिए हमें अपने आहार में ऐसी चीज़ों को शामिल करना चाहिए जो पोषक तत्वों की आपूर्ति कर सकें।
लहसुन
लहसुन का सेवन हमारे पाचन तंत्र और हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटी वायरल गुण होते हैं, जिससे हड्डियाँ मजबूत होती हैं और पाचन क्रिया भी बेहतर बनती है। इसके अलावा लहसुन में एलिसिन नामक तत्व पाया जाता है जिससे ब्रेस्ट कैंसर का जोखिम कम होता है।
हरी सब्जियां
हरी सब्जियाँ हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं यह तो आप जानते ही होंगे। हरी सब्जियों में आयरन, प्रोटीन, जिंक, विटामिन K, ल्यूटिन, फॉलेट, कैल्शियम और बीटा कैरोटीन जैसे जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इससे शरीर में खून बढ़ता हैं और याददाश्त भी तेज होती है। हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करने से आंखों की रोशनी तेज होती है और हड्डियाँ भी मजबूत होती हैं।
डार्क चॉकलेट
वैसे तो 40 की उम्र के बाद डायबिटीज का खतरा अधिक बढ़ जाता है। लेकिन अगर आप मीठे के शौक़ीन हैं तो आप डार्क चॉकलेट खा सकते हैं। इसमें फ्लैवोनॉइड्स होते हैं, जिससे दिल की बीमारियों, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर का खतरा कम होता है।
अलसी के बीज
बढ़ती उम्र में दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। अलसी के बीज का सेवन दिल और मस्तिष्क की बीमारियों में फायदेमंद माना जाता है। अलसी के बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर मौजूद होता है जिससे हड्डियाँ भी मजबूत होती हैं।
नट्स
नट्स हमारी सेहत के साथ-साथ हमारी त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद होते हैं। इसमें फैट, प्रोटीन विटामिन, मिनरल, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इससे कई गंभीर बीमारियों का खतरा कम होता है। नट्स खाने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है और भूख भी कम लगती है। इससे वजन घटाने में मदद मिलती है।
अंडा
अंडे में प्रोटीन की उच्च मात्रा होती है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। खासतौर पर महिलाओं को अंडा जरूर खाना चाहिए क्योंकि 30 की उम्र के बाद बोन डेंसिटी कम होने लगती है। अंडे में प्रोटीन के साथ-साथ विटामिन डी होता है जिससे हड्डियां मजबूत बनती हैं। इसलिए रोजाना कम से कम 1-2 अंडों का सेवन जरूर करें।
प्याज
प्याज का सेवन भी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जिससे कैंसर और ट्यूमर जैसी घातक बीमारियों का खतरा कम होता है। इसके अलावा प्याज के सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा प्याज में मौजूद पोटैशियम से ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।