मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में दुनिया को भारत से कई उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा, जब कोविड-19 महामारी आई, तो यह अनुमान लगाया गया था कि भारत चीजों को अच्छी तरह से नहीं संभाल पाएगा, लेकिन भारत के लोगों ने इन आलोचकों को गलत साबित कर दिया।
उन्होंने कहा कि मीडिया ने योग, स्वास्थ्य और ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ जैसी पहलों को लोकप्रिय बनाने में बहुत उत्साहजनक भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि ये राजनीति और राजनीतिक दलों के क्षेत्र से बाहर के विषय हैं। मोदी ने कहा, ये पहल आने वाले वर्षों में एक बेहतर राष्ट्र बनाने के बारे में हैं। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन भी कार्यक्रम में ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुए। इनके अलावा केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन और राज्य के पर्यटन मंत्री पी ए मोहम्मद रियास सहित गणमान्य व्यक्तियों ने इसमें भाग लिया।