जंग शुरू करने का फैसला कठिन, यूक्रेन के सैन्य ठिकानों को तबाह करने का अभियान लगभग पूरा, पुतिन ने बताई वॉर की पूरी कहानी

जंग शुरू करने का फैसला कठिन, यूक्रेन के सैन्य ठिकानों को तबाह करने का अभियान लगभग पूरा, पुतिन ने बताई वॉर की पूरी कहानी

पुतिन ने इसके साथ ही ये भी कहा कि यूक्रेन के सैन्य ठिकानों को तबाह करने का अभियान करीब करीब पूरा कर लिया गया है। पुतिन ने अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों को लेकर भी बड़ा बयान दिया और यूक्रेन पर भी आरोप लगाए।

रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि डोनबॉस के मसले को हमने शांति से हल करने की कोशिश की है। यूक्रेन ने शांति की कोशिशों में अंड़गा लगाया। उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि रूस पर लगाए गए प्रतिबंध युद्ध के ऐलान जैसे थे। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि यूक्रेन पर नो फ्लाई जोन लगाना भी युद्ध के ऐलान जैसा है। उन्होंने  ये भी कहा कि ब्रिटेन के मंत्रियों की ओर से आए बयान के बाद रूसी सेना को हाई अलर्ट पर रखा गया है। रूसी राष्ट्रपति ने भी यूक्रेन पर आम नागरिकों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। 

पुतिन ने चेतावनी भरे लहजे में ये भी कहा कि यूक्रेन नहीं सुधरा तो उसका भविष्य खतरे में है। रूसी रक्षा मंत्रालय की तरफ से कहा गया कि देश की सेनाओं ने स्ट्रोकोन्स्टेंटिनोव में यूक्रेनी वायु सेना से संबंधित हवाई क्षेत्र को निष्क्रिय कर दिया है। रूसी सेना ने यूक्रेन के सैन्य बुनियादी ढांचे पर हमला करना जारी रखा है। इसके साथ ही रूस की तरफ से दावा किया गया कि उनके हमले के कारण यूक्रेन के इलाके में 61 सैन्य सुविधाएं प्रभावित हुईं हैं।