यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध का आज 17वां दिन है और यूक्रेन में स्थिति नाजुक बनी हुई है क्योंकि वहां पर अभी भी बमबारी जारी है। रूस के यूक्रेन पर आक्रमण करने के बाद, दो सप्ताह से भी कम समय में करीब 20 लाख लोगों ने पूर्वी यूरोपीय देश छोड़ दिया है, जिनमें से आधे बच्चे हैं और हर नए दिन के साथ यह पलायन द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से यूरोप का सबसे बड़ा शरणार्थी संकट बनता जा रहा है। रूसी सेना से घिरे यूक्रेनी शहरों में मानवीय स्थिति और अधिक विकट हो गई है, जिसमें मारियुपोल भी शामिल है, जहां सड़कों पर हर तरफ शव नजर आ रहे हैं और अभी तक वहां कोई मानवीय मदद नहीं पहुंच पाई है। यूक्रेन पर रूस के हमले को देखते हुए अमेरिका और यूरोपीय देशों ने रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं। ऐसे में प्रतिबंधों से परेशान रूस की तेल कंपनियां भारत को तेल पर भारी छूट ऑफर कर रही हैं। वहीं दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति जो. बाइडन ने कहा कि रूस रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल की भारी कीमत चुकाएगा। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में रूस से अमेरिका नहीं लड़ेगा क्योंकि नाटो और मास्को के बीच सीधा टकराव से तृतीय विश्व युद्ध की शुरुआत हो जाएगी।
Today 16:57 | यूक्रेन में मानवीय गलियारे शनिवार को खोले गए |
Today 14:19 | यूक्रेन में हवाई हमले के सायरन सुनाई दिए |
Today 12:12 | यूक्रेन के लोगों के साथ खड़े है, कनाडा और G7 साझेदार अधिक कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध |
Today 10:57 | रूस के कारोबार को बंद करेगा ड्यूश बैंक: रॉयटर्स |
Today 09:08 | जेलेंस्की ने रूस पर महापौर का अपहरण करने का आरोप लगायायूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने शुक्रवार को रूस पर मेलिटोपोल शहर के महापौर का अपहरण करने का आरोप लगाया और इसकी तुलना ‘‘आईएसआईएस आतंकवादियों’’ के कार्यों से की। जेलेंस्की ने शुक्रवार शाम एक वीडियो संबोधन में कहा, ‘‘वे आतंक के एक नए चरण में चले गए हैं, जिसमें वे यूक्रेन के वैध स्थानीय प्रशासन के प्रतिनिधियों को मिटाने, उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।’’ यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय के उप प्रमुख किरिल टिमोशेंको ने सोशल मीडिया साइट टेलीग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया और कहा कि इस वीडियो में एक चौराहे पर महापौर इवान फेडोरोव को ले जा रहे हथियारबंद लोगों का समूह दिख रहा है। |
Today 08:48 | नाटो और रूस के बीच सीधा टकराव तृतीय विश्व युद्ध शुरू कर देगा: बाइडनअमेरिकी राष्ट्रपति जो. बाइडन ने शुक्रवार को कहा कि रूस रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल की भारी कीमत चुकाएगा। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में रूस से अमेरिका नहीं लड़ेगा क्योंकि नाटो और मास्को के बीच सीधा टकराव से तृतीय विश्व युद्ध की शुरुआत हो जाएगी। रूस द्वारा यूक्रेन के दोनेत्सक और लुहान्स्क को स्वतंत्र क्षेत्रों के रूप में मान्यता देने के तीन दिन बाद रूसी सेना ने 24 फरवरी को यूक्रेन में सैन्य अभियान शुरू किया था। बाइडन ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम यूरोप में अपने सहयोगियों के साथ खड़े रहना और सटीक संदेश भेजना जारी रखेंगे। हम अमेरिका की पूरी शक्ति के साथ नाटो क्षेत्र के एक-एक इंच की रक्षा करेंगे और नाटो की मदद करेंगे।’’ उन्होंने, ‘‘हम यूक्रेन में रूस के खिलाफ युद्ध नहीं लड़ेंगे। नाटो और रूस के बीच सीधा टकराव होने पर तृतीय विश्व युद्ध छिड़ जाएगा। यह कुछ ऐसा होगा, जिसे हमें रोकने का प्रयास करना चाहिए।’’ उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) 30 देशों का समूह है, जिसमें उत्तरी अमेरिकी और यूरोपीय देश शामिल हैं।। बाइडन ने कहा कि रूस कभी भी यूक्रेन में जीत हासिल नहीं कर पाएगा। |
Today 08:47 | यूक्रेन में युद्ध के मद्देनजर अन्य देशों में अतिरिक्त अमेरिकी सैनिकों की तैनातीयूक्रेन पर रूस के हमले के बाद अमेरिका यूरोप में अपने सैनिकों की तैनाती बढ़ा रहा है। उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) सहयोगी देशों में पहले ही हजारों की संख्या में सैनिक भेजे जा चुके हैं। सवाना में हंटर एयरफील्ड में एक स्थान पर 87वीं ‘डिवीजन सस्टेनमेंट सपोर्ट बटालियन’ और ‘तीसरी डिवीजन सस्टेनमेंट ब्रिगेड’ के लगभग 130 सैनिक इकट्ठा हुए और इसके बाद ये बाहर निकल कर विमान में सवार हुए। जार्जिया से रिपब्लिकन पार्टी के सांसद एर्ल ‘‘बडी’’ कार्टर अन्य लोगों के साथ वहां मौजूद थे। डिवीजन के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल लिंडसे एल्डर ने बताया कि इससे पहले सेना की तीसरी इंफैन्ट्री डिवीजन के कम से कम 3,800 सैनिकों को निकट के फोर्ट स्टीवार्ट से अन्य जगह तैनात किया गया है। |