रूस और यूक्रेन के बीच छिड़े युद्ध के नौ दिन बीत चुके हैं और दसवें दिन भी दोनों सेनाएं एक-दूसरे पर जमकर प्रहार कर रही हैं। राजधानी कीव समेत कई बड़े शहरों में एयर साइरन बज रहे हैं और लोगों को बंकरों में जाने की हिदायद दी जा रही है। आपको बता दें कि रूसी सेना ने अपने हमलों को तेज कर दिया है। सड़कें और इमारतें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं और चारों तरफ सिर्फ दर्द का मंजर दिखाई दे रहा है।
Mar 05, 2022 22:58 | 7 मार्च को हो सकती है रूस और यूक्रेन के बीच तीसरे दौर की बातचीतरूस और यूक्रेन के पीछे दसवें दिन भी युद्ध लगातार जारी है। रूस ने यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई की शुरुआत की थी। अब यह लगातार बढ़ता जा रहा है। दोनों देशों की सेना आपस में टकरा रही है। बीच का रास्ता निकालने के लिए दोनों देशों के बीच अब तक दो दौर की बातचीत हो चुकी है। हालांकि कोई नतीजा नहीं निकल सका है। खबर यह है कि तीसरे दौर की बातचीत 7 मार्च को हो सकती है। |
Mar 05, 2022 22:28 | यूक्रेन को ‘उड़ान निषिद्ध क्षेत्र’ घोषित करने के विरुद्ध पुतिन ने दी चेतावनीरूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को कहा कि किसी तीसरे पक्ष द्वारा यूक्रेन के ऊपर ‘उड़ान निषिद्ध क्षेत्र’ घोषित करने को मास्को “युद्ध में शामिल होने’’ के तौर पर देखेगा। इस बीच, यूक्रेन के अधिकारियों ने आरोप लगाया कि रूस ने संघर्ष विराम के विपरीत कार्रवाई करते हुए दो शहरों पर बमबारी की, जिससे वहां से लोगों को निकालने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। मारियूपोल और वोलनोवाखा में संघर्ष विराम लागू नहीं होने से युद्ध खत्म करने के प्रयासों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। इसके साथ ही मात्र 10 दिन में करीब 14 लाख लोग यूक्रेन छोड़कर जा चुके हैं। पुतिन ने यूक्रेन पर, लोगों के निकासी अभियान में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया और यह भी दावा किया कि यूक्रेन का नेतृत्व देश के स्वतंत्र राष्ट्र के दर्जा के भविष्य पर सवाल उठा रहा है। |
Mar 05, 2022 22:18 | भारतीयों को बाहर निकालने के लिए रूस ने 100 बसें प्रदान की हैं
|
Mar 05, 2022 22:17 | सभी भारतीय नागरिकों को Pisochyn से निकाला गया है
|
Mar 05, 2022 21:25 | रूस में मार्शल लॉ लगाने की कोई जरूरत नहीं है: पुतिनरूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को कहा कि इस समय ऐसा कुछ नहीं है जिसके कारण रूस में मार्शल लॉ लगाना पड़े। इस तरह की अटकलें थी कि रूस में मार्शल लॉ लगाया जा सकता है। इसके बाद पुतिन ने यह बयान दिया है। पुतिन ने कहा कि मार्शल लॉ उस देश में लगाया जाता है जहां बाहरी हमला होता है। उन्होंने कहा कि वह रूस में ऐसी कोई स्थिति नहीं देखते हैं और उम्मीद करते हैं कि ऐसी स्थिति उपजे नहीं। |
Mar 05, 2022 20:48 | निकासी सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाना चाहिए: पोलैंड के विदेश मंत्री
|
Mar 05, 2022 19:55 | युद्ध प्रभावित यूक्रेन में माइकोलाइव बंदरगाह पर 21 भारतीय नाविक फंसेयुद्ध प्रभावित यूक्रेन में माइकोलाइव बंदरगाह पर एक व्यापारिक जहाज पर कम से कम 21 भारतीय नाविक कुछ समय से फंसे हुए हैं, लेकिन वे सभी सुरक्षित हैं और अपने परिवारों एवं जहाज प्रबंधन एजेंसी के साथ नियमित संपर्क में हैं। यह जानकारी एजेंसी के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) संजय पराशर ने दी। पराशर ने कहा कि 24 अन्य जहाज भी बंदरगाह पर हैं और उन पर भी भारतीय नाविक हैं। उन्होंने कहा कि वीआर मैरीटाइम (जहाज प्रबंधन एजेंसी)स्थिति पर नजर रखे हुए है। वहीं, विदेश मंत्रालय, भारतीय दूतावास तथा क्षेत्र नियामक जहाजरानी महानिदेशक सहित सभी संबंधित अधिकारियों को स्थिति से अवगत करा रहा है। जहाजरानी महानिदेशक अमिताभ कुमार से टिप्पणी के लिए सम्पर्क नहीं हो सका। |
Mar 05, 2022 19:19 | लगभग सभी भारतीय यूक्रेन के खार्किव शहर से निकाले जा चुके हैं
|
Mar 05, 2022 18:13 | मार्च से सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें ठप
|
Mar 05, 2022 18:03 | यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की के अनुसार, यूक्रेन में लगभग 16,000 विदेशी लड़ाकों के आने की संभावना है
|
Mar 05, 2022 17:07 | चलते-फिरते टैंकर में जला रहे मरे सैनिकों की लाशें, क्या इसी वजह से संख्या छिपाना चाहता है रुस |
Mar 05, 2022 16:34 | सूमी से भारतीयों को निकालने के लिए हरसंभव तरीके तलाश रहे: भारतीय दूतावासयूक्रेन में भारतीय दूतावास ने शनिवार को कहा कि वह पूर्वी यूक्रेन के शहर सूमी एवं पिसोचिन से भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए हरसंभव तरीके तलाश रहा है। दूतावास ने खासतौर पर कहा कि वह पिसोचिन में 298 भारतीय छात्रों तक पहुंच बना रहा है और उन्हें वहां से निकालने के लिए बसें रास्ते में हैं। |
Mar 05, 2022 15:54 | यूक्रेन के दो शहरों में संघर्ष-विराम पर सहमत हुआ रूसरूसी सेना शनिवार से यूक्रेन के दो क्षेत्रों में संघर्ष-विराम पर सहमत हो गई है, ताकि वहां फंसे नागरिकों को सुरक्षित निकाला जा सके। रूस की सरकारी न्यूज एजेंसियों ने यह जानकारी दी। आरआईए नोवोत्सी और तास न्यूज एजेंसी ने रूसी रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के हवाले से बताया कि मॉस्को यूक्रेनी बलों के साथ कुछ निकासी मार्गों पर संघर्ष-विराम के लिए सहमत हो गया है, ताकि नागरिकों को दक्षिण-पूर्व में रणनीतिक लिहाज से अहम बंदरगाह शहर मारियुपोल और पूर्वी शहर वोल्नोवाखा से सुरक्षित निकालने में मदद मिल सके। |
Mar 05, 2022 15:53 | यूक्रेन पर रूस का हमला यूरोप और वैश्विक शांति पर हमला है : बाइडनअमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि यूक्रेन पर रूस का हमला महज एक देश पर हमला नहीं है, बल्कि यह यूरोप और वैश्विक शांति पर हमला है। बाइडन ने पूर्वी यूरोपीय देश के खिलाफ रूस की आक्रामकता बढ़ने के बीच उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सहयोगी देशों की सुरक्षा के प्रति अमेरिका की प्रतिबद्धता रेखांकित की। शुक्रवार को फिनलैंड के राष्ट्रपति साउली निनिस्तो के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान बाइडन ने संवाददाताओं से कहा कि दोनों देश कुछ वक्त से लगातार संपर्क में हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडन ने कहा कि नाटो में साथ मिलकर रूसियों के खिलाफ प्रतिक्रिया दी है और यूक्रेन के खिलाफ अकारण तथा गैर उकसावे वाले आक्रमण के लिए रूस की जवाबदेही तय कर रहे हैं। बाइडन ने व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में कहा, ‘‘और हम सहमत हैं कि यह सिर्फ यूक्रेन पर हमला नहीं है, बल्कि यूरोप की सुरक्षा और वैश्विक शांति तथा स्थिरता पर भी हमला है।’’ व्हाइट हाउस ने बैठक के बारे में कहा कि बाइडन और निनिस्तो ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और उत्तरी यूरोप में रक्षा सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। |
Mar 05, 2022 14:33 | 66,224 यूक्रेनी पुरुष रूस के आक्रमण के खिलाफ लड़ाई में शामिल होने के लिए विदेश से लौटेयूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेज़निकोव ने कहा कि 66,224 यूक्रेनी पुरुष रूस के आक्रमण के खिलाफ लड़ाई में शामिल होने के लिए विदेश से लौटे थे: रॉयटर्स
|
Mar 05, 2022 14:30 | यूक्रेन में फंसे 183 भारतीयों को लेकर बुडापेस्ट से मुंबई पहुंचा विमानयुद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे 183 भारतीयों को लेकर एअर इंडिया एक्सप्रेस की एक निकासी उड़ान शनिवार सुबह हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट से मुंबई पहुंची। विमानन कंपनी के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने बताया कि एअर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान शनिवार सुबह 11 बजे 182 वयस्क यात्रियों और एक शिशु के साथ मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरी। टाटा समूह के स्वामित्व वाली एअर इंडिया और उसकी अनुषंगी एअर इंडिया एक्सप्रेस 26 फरवरी से लेकर अब तक रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट और हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट से मुंबई के बीच छह निकासी उड़ानों का संचालन कर चुकी है, जिनके जरिये यूक्रेन में फंसे कुल 1,134 भारतीयों को वापस लाया जा चुका है। |
Mar 05, 2022 12:48 | रूसी गोलाबारी से यूक्रेन के परमाणु संयंत्र में लगी आग- हम वास्तव में आपदा के कितने करीब हैं?ऐसा प्रतीत होता है कि एक भयावह सपना सच हो गया है। यूक्रेन पर रूस के हमले के तहत की गई सैन्य कार्रवाई के दौरान यूरोप के सबसे बड़े संयंत्र इनेरहोदर स्थित जापोरिजिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र में आग लग गई। इससे इस स्थिति को समझ सकते हैं कि रूसी सैनिक जिस परमाणु संयंत्र पर कब्जे के लिए गोलाबारी कर रहे थे, वह यूक्रेन की 25 प्रतिशत बिजली आपूर्ति करता है। इस संयंत्र में 950-मेगावाट क्षमता के छह बढ़े रिएक्टर हैं जिनका निर्माण 1980 से 1986 के बीच किया गया है लेकिन ये अब बंद चुके चेर्नोबिल ऊर्जा संयंत्र से अलग है। बहु मंजिला प्रशिक्षण इमारत में आग लगी लेकिन खबर है कि उसे बुझा दिया गया है। क्यां परमाणु प्रदूषण का वास्तविक खतरा है? इस घटना ने वर्ष 1986 के चेर्नोबिल जैसी आपदा की आशंका बढ़ा दी है लेकिन यह याद रखना चाहिए कि ये रिएक्टर अलग तरीके के हैं। चेर्नोबिल में आरबीएमके प्रकार के रिएक्टर स्थापित किए गए थे जिसे सोवियत ने 1970 के दशक में तैयार किया था और सुरक्षा खामियों के कारण पश्चिमी देशों ने इनका कभी इस्तेमाल नहीं किया। जापोरिजिया परमाणु संयंत्र में रूस द्वारा तैयार किये गये वीवीईआर रिएक्टर लगाए गए हैं जो मोटे तौर पर दाबयुक्त जल रिएक्टर (पीडब्ल्यूआर) की तरह है और दुनियाभर में इस्तेमाल किए जाने वाले रिएक्टरों में सबसे अधिक लोकप्रिय है और इनका इस्तेमाल परमाणु चालित पनडुब्बियों में भी होता है। पीडब्ल्यूआर में अपनी प्राथमिक जल शीतल प्रणाली होती है जो रिएक्टर के केंद्र से ऊष्मा प्राप्त कर उसे भाप जेनरेटर को भेजता है। इस प्रणाली को दबावयुक्त रखा जाता है ताकि पानी नहीं उबले जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है। दूसरा, पानी का एक अलग ‘लूप’ होता है जो भाप जेनरेटर में पैदा होने वाली भाप को बिजली पैदा करने के लिए टरबाइन को भेजता है। चेर्नोबिल से एक और अहम अंतर है कि किसी भी विकिरण को रोकने के लिए वीवीईआर और पीडब्ल्यूआर रिएक्टरों के चारों ओर कंक्रीट की मोटी दीवार होती है। यह रिएक्टर और भाप जेनरेटर के चारों ओर होता है जो सुनिश्चित करता है कि कोई पानी जो संभावित तौर पर रेडियोधर्मी हो सकता है, निश्चित क्षेत्र में ही रहे। |
Mar 05, 2022 11:21 | रूस ने यूक्रेन के परमाणु संयंत्र पर कब्जा किया, गोलीबारी के बाद विकिरण नहींरूसी सैनिकों ने यूरोप के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र पर आधी रात को किए गए हमले के बाद कब्जा कर लिया है। इस हमले के दौरान वहां पर आग लग गई थी जिसको लेकर पूरी दुनिया में कुछ समय के लिए परमाणु विकिरण से तबाही होने की चिंता बढ़ गई थी। हालांकि, संयुक्त राष्ट्र और यूक्रेन के अधिकारियों ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि शुक्रवार के हमले के बाद दमकल कर्मियों ने आग को बुझा दिया है और कोई विकिरण नहीं हुआ है। इस बीच, रूस द्वारा यूक्रेन के विभिन्न शहरों पर हमले जारी हैं। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के प्रमुख राफे मारियानो ग्रोसी ने यूक्रेन के दक्षिणी शहर इनेरहोदर स्थित जापोरिजिया परमाणु संयंत्र पर हमले के बारे में कहा कि रूसी ‘‘मिसाइल’’ प्रशिक्षण केंद्र पर गिरा न कि वहां मौजूद छह रिएक्टरों में से किसी पर। इस हमले ने दुनिया की चिंता बढ़ा दी और आशंका पैदा हो गई कि वर्ष 1986 में हुए चर्नोबिल हादसे से भी बड़ी आपदा पैदा हो सकती है। रात को एक भावुक भाषण में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि उन्हें आशंका है कि धमाका ‘‘सभी का खात्मा कर सकता है। यूरोप को खत्म कर सकता है। |
Mar 05, 2022 10:10 | यूक्रेन संकट : भारतीय वायु सेना के तीन विमान 629 भारतीयों को लेकर दिल्ली पहुंचेभारतीय वायु सेना (आईएएफ) के तीन विमान यूक्रेन के पड़ोसी देशों से 629 भारतीयों को लेकर शनिवार सुबह दिल्ली के हिंडन वायु सैनिक अड्डे पर पहुंचे। वायुसेना ने यह जानकारी दी। दरअसल, रूसी सेना के हमले के मद्देनजर यूक्रेन का हवाई क्षेत्र 24 फरवरी को ही बंद कर दिया गया था। इसके बाद यूक्रेन के पड़ोसी देश रोमानिया, हंगरी, स्लोवाकिया और पोलैंड से विशेष उड़ानों के जरिए फंसे हुए भारतीय नागरिकों को वापस लाया जा रहा है। भारतीय वायु सेना ने एक बयान में कहा, ‘‘यूक्रेन में फंसे हुए भारतीयों को वापस लाने के लिए चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत अब तक वायु सेना की 10 विशेष उड़ानों के जरिए 2,056 भारतीयों को स्वदेश लाया जा चुका है। |
Mar 05, 2022 08:50 | बीबीसी ने रूस में अपने पत्रकारों के कामकाज पर अस्थायी रोक लगायीब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) ने शुक्रवार को कहा कि रूस के एक नया कानून लाने के बाद उसके पास रूस में अपने पत्रकारों का कामकाज अस्थायी रूप से निलंबित करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। इस कानून के तहत देश के सशस्त्र बलों के बारे में ‘‘झूठी’’ सूचना फैलाने पर किसी व्यक्ति को 15 साल तक की जेल की सजा हो सकती है। बीबीसी के महानिदेशक टिम डेवी ने कहा कि यह कानून ‘‘स्वतंत्र पत्रकारिता की प्रक्रिया का अपराधीकरण करता प्रतीत’’ होता है और बीबीसी स्टाफ की सुरक्षा ‘‘सर्वोपरि’’ है। |
Mar 05, 2022 08:49 | यूक्रेन पर चर्चा हुई, लेकिन हिंद-प्रशांत क्वाड का अहम एजेंडा : विदेश मंत्रालयभारत ने शुक्रवार को कहा कि क्वाड की बैठक में हिंद-प्रशांत क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित रहा, हालांकि यूक्रेन में स्थिति पर भी चर्चा की गयी। क्वाड के नेताओं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और जापान के उनके समकक्ष फुमियो किशिदा ने बृहस्पतिवार को वर्चुअल बैठक की थी जिसमें यूक्रेन संकट पर भी चर्चा की गयी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक मीडिया सम्मेलन में कहा कि आपस में अच्छे संबंध रखने वाले नेताओं के लिए बैठक करते हुए सामयिक मुद्दों पर चर्चा करना स्वाभाविक होता है। |
Mar 05, 2022 08:49 | यूक्रेन में घायल हुए भारतीय छात्र के इलाज का खर्च उठाएगी सरकार : विदेश मंत्रालयविदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि सरकार ने यूक्रेन की राजधानी कीव में गोली लगने से घायल हुए भारतीय छात्र हरजोत सिंह के इलाज का खर्च उठाने का फैसला किया है। सिंह का कीव के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। सिंह (31) 27 फरवरी को दो लोगों के साथ कीव से निकलने की कोशिश में यूक्रेन के पश्चिमी शहर लीव जाने के लिए कैब में सवार हुआ था। सिंह को चार गोलियां लगी थीं जिसमें एक गोली सीने में लगी। वह दिल्ली के रहने वाला है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, ‘‘हमें मामले की जानकारी है। हमारा दूतावास उनके (परिवार) साथ संपर्क में है। मुझे लगता है कि वह अभी कीव के एक अस्पताल में है। हम उनकी चिकित्सा स्थिति का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।’’ |