Manipur Exit Polls 2022: मणिपुर में किसकी सरकार, क्या कहते हैं एग्जिट पोल के नतीजे

Manipur Exit Polls 2022: मणिपुर में किसकी सरकार, क्या कहते हैं एग्जिट पोल के नतीजे

इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में मणिपुर में बीजेपी को प्रचंड बहुमत का अनुमान जताया गया है। मणिपुर में बीजेपी को 33 से 43 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि कांग्रेस को 4 से 8 और एनपीपी को 4 से 8 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में 6 से 15 सीटें जाती हुई दिखाई दे रही है।

क्या है एग्जिट पोल का अनुमान

इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में मणिपुर में बीजेपी को प्रचंड बहुमत का अनुमान जताया गया है। मणिपुर में बीजेपी को 33 से 43 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि कांग्रेस को 4  से 8 और एनपीपी को 4  से 8 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में 6 से 15 सीटें जाती हुई दिखाई दे रही है। सी वोटर के एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी को मणिपुर में 23 से 27 सीटें, कांग्रेस को 12 से 16 सीटें और एनपीपी को 10 से 14 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही है। जबकि एनपीएफ को 3 से 7 सीटें मिलने का अनुमान है। जन की बात ने मणिपुर में बीजेपी को 23 से 28 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। कांग्रेस के खाते में 10 से 14 सीटें जा सकती है। एनपीपी को 7 से 8  सीट और एनपीएफ के खाते में 5 से 8 सीटें जा सकती है। 

पिछले चुनाव का परिणाम

भाजपा ने साल 2017 में वो चमत्कार करके दिखाया जो पिछले 2 चुनावों में नहीं हो पाया था। कांग्रेस के पुराने नेता एन बीरेन सिंह के दम पर भाजपा ने साल 2017 में यह जीत हासिल की थी। एन बीरेन सिंह ने साल 2016 में कांग्रेस की पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे। बीरेन सिंह ने भाजपा को मजबूत किया और साल 2017 के चुनावों में 21 सीटें जीती। वहीं काग्रेंस 28 सीट जीतने के बावजूद मणिपुर में सरकार बनाने में असफल रही। केवल 4 महीने की कड़ी मेहनत के बाद भाजपा ने 15 साल से कायम मणिपुर में कांग्रेस की सत्ता को उखाड़ फेंका था।