क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता। 9837117
खीरे में बहुत से गुण मौजूद होते हैं, जो हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन खीरा खाने का फायदा तभी होता है जब इसे सही तरीके से खाया जाए। डॉक्टर्स के मुताबिक खीरा खाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए वरना इससे हमारे स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है।
खीरे में बहुत कम मात्रा में कैलोरी होती है इसलिए लोग वेट लॉस के लिए खीरा ज़्यादा खाते हैं। कई लोग रात में डिनर में अधिक मात्रा में खीरा खाते हैं। हालांकि, डॉक्टर्स के मुताबिक, रात में खीरा खाने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। लोगों को लगता है कि खीरे में पानी की अधिक मात्रा होती है इसलिए अगर वे रात में खाने की जगह खीरा ज़्यादा मात्रा में खा लेंगे तो इससे उन्हें भूख कम लगेगी और वे वजन जल्दी घटा पाएंगे। हालाँकि, खीरे को पचाना इतना आसान नहीं। इसलिए रात को खीरे का ज़्यादा मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही डॉक्टर्स रात में सोने से 2-3 घंटे पहले खीरा खाने की सलाह देते हैं। रात में ज़्यादा मात्रा में खीरा खाने से अपच और नींद न आने की समस्या हो सकती है।
न्यूट्रिशनिस्ट के मुताबिक, खीरे में कुकुरबिटेसिन नामक तत्व पाया जाता है, जो खीरे की कड़वाहट के लिए भी जिम्मेदार होता है। डॉक्टर्स के मुताबिक, फूलगोभी और ब्रोकोली की तरह, रात में ज़्यादा मात्रा में खीरा खाने से गैस, पेट फूलना और अपच की समस्या हो सकती है। यह सभी समस्याएं कुकुरबिटेनिस के कारण ही होती हैं।
खीरे में 95 प्रतिशत मात्रा तक पानी होता है इसलिए खीरा खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। खीरे में कुकुरबिटेसिन, खीरे के छिलके में ज्यादा पाया जाता है इसलिए खीरा को खाने से पहले हमेशा अच्छी तरह धोकर, छीलकर और इसका ऊपरी भाग हटा कर ही खाना चाहिए।