एशिया कप: जीत से चूका भारत, आखिरी मिनट में गोल दाग पाकिस्तान ने 1-1 की बराबरी पर रोका

क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता। 9837117141

एशिया कप: जीत से चूका भारत, आखिरी मिनट में गोल दाग पाकिस्तान ने 1-1 की बराबरी पर रोका

ANI

भारत और पाकिस्तान की ओर से दूसरे और तीसरे क्वार्टर में कोई गोल नहीं किया जा सका। हालांकि दूसरे क्वार्टर में पाकिस्तान को गोल करने के कई मौके मिले। लेकिन भारतीय डिफेंडर ने शानदार बचाव किया। भारतीय खिलाड़ी लगातार इस मुकाबले में अटैक करते रहे।


भारत और पाकिस्तान की ओर से दूसरे और तीसरे क्वार्टर में कोई गोल नहीं किया जा सका। हालांकि दूसरे क्वार्टर में पाकिस्तान को गोल करने के कई मौके मिले। लेकिन भारतीय डिफेंडर ने शानदार बचाव किया। भारतीय खिलाड़ी लगातार इस मुकाबले में अटैक करते रहे। भारत की ओर से पहले ही क्वार्टर में एक गोल दागा गया था। सेल्वम कार्थी ने पहले क्वार्टर के नौवें मिनट में शानदार गोल दागा था। इस बार भारतीय खेमे में कई नए चेहरों को मौका दिया गया है। टीम की कप्तानी अनुभवी बीरेंद्र लाकड़ा कर रहे हैं। 2017 में जब हॉफी का एशिया कप खेला गया था, तब भारतीय टीम ने मलेशिया को हराकर तीसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। भारत को अब पूरे में अपना अगला मुकाबला जापान के खिलाफ खेलना है।