बेहद खतरनाक होती है थायराइड की बीमारी, जानें इसके लक्षण

क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता। 9837117141

Thyroid Symptoms: बेहद खतरनाक होती है थायराइड की बीमारी, जानें इसके लक्षण

Creative Common

हर साल थायराइड से पीड़ित लोगो की संख्या में काफी इजाफा होता जा रहा है। इस बीमारी में असामान्य तरीके से वजन बढ़ने या घटने लगता है और हॉर्मोन भी बिगड़ जाते हैं। हार्मोन बिगड़ने की वजह से कई अन्य तरह की समस्याएं भी हो सकती है।


बालों का झड़ना

शरीर में कमजोरी की वजह से आमतौर पर भी बाल झड़ने की समस्या रहती हैं। लेकिन अगर बाल सामान्य से ज्यादा झड़ रहे हैं तो यह थायराइड का लक्षण हो सकता है। थायराइड होने से शरीर के हॉर्मोन इनबैलेंस हो जाते हैं जिसकी वजह से बाल ज्यादा झड़ते हैं।

हाथ पैरों का कांपना

अगर आपके हाथ और पैर कापते हैं तो यह भी थायराइड का लक्षण हो सकता है। इसके अलावा थायराइड शरीर के तापमान को भी प्रभावित करता है। इसकी वजह से पीड़ित व्यक्ति को अत्यधिक गर्मी या ठंड लग सकती है।

मांसपेशियों में दर्द होना

मांसपेशियों में दर्द ज्यादा चलने या फिर एक्सरसाइज करने की वजह से हो सकता है। यह दर्द आमतौर पर एक दो इन में खत्म हो जाता है। लेकिन अगर ज्यादा दिनों तक मांसपेशियों में दर्द हो रहा है और इसके साथ कमजोरी भी महसूस हो रही है तो यह थायराइड का लक्षण हो सकता है।

नींद की कमी

रात को नींद नहीं आना या फिर ढंग से नहीं सो पाना भी थायराइड का लक्षण हो सकता है। नींद की कमी के अलावा चिड़चिड़ेपन की समस्या भी हो सकती है। अगर समस्या ज्यादा दिनों तक रहती हैं तो अपना चेकउप करवाएं। थायराइड के इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें।