घर में इस दिशा में मनी प्लांट का पौधा लगाने से बरसने लगाता है धन! आप भी आजमा कर देखें

क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता। 9837117141

News


Vastu Tips: अगर आपने भी अपने घर (Home) में मनी प्लांट (Money Plant) लगा रखा है या फिर आप अपने घर में मनी प्लांट का पौधा लगाने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। वास्तु शास्त्र  (Vastu Sastra)  के मुताबिक घर में मनी प्लांट का पौदा लगाना काफी शुभ माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक उर्जा (Positive Energy) का प्रभाव पड़ता है। लेकिन बड़ी तादाद में लोगों को पता नहीं होता है कि इसे किस दिशा में लगाना चाहिए।


गलत दिशा में मनी प्लांट का पौधा लगाने से घर में खुशहाली आने के बजाये उल्टा नकारात्मकता (Negative Energy) आने लगता है। इसका सीधा असर घर की आर्थिक स्थिति पर पड़ता है। यानी घर में मनी प्लांट का पौधा लगाने से जहां पैसा, शांति, सुख और समृद्धि आती है, वहीं गलत दिशा में इसे लगाने से फायदे की जगह लोगों को नुकसान होने लगती है।

वास्तु शास्त्र के मुताबिक मनी प्लांट को ईशान कोण यानि उत्तर-पूर्व में कभी भी नहीं लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र  के अनुसार मनी प्लांट के लिए यह दिशा सही नहीं है। इस दिशा में मनी प्लांट  रखने से घर में कलेश और आर्थिक तंगी आती है। अगर मनी प्लांट  का पौधा घर के बाहर न लगाकर अंदर लगाया जाय तो ज्यादा लाभ मिलता है। 

मनी प्लांट की बेल को लगते वक्त हमेशा ध्यान रखे की इसे कभी भी जमीन पर नहीं फैलाना चाहिए। हमेशा इसे दीवार के सहारे ऊपर की और बढ़ने का रास्ता देना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक अगर मनी प्लांट की बेलें जमीन पर फैलेंगी तो घर  में आर्थिक नुकसान होता रहेगा। साथ ही मनी प्लांट के पौधे को कभी भी पानी का कमी से मुरझाना या फिर पीला नहीं पड़ने देना चाहिए। इसे अशुभ माना जाता है।

वास्तु शास्त्र के हिसाब से मनी प्लांट को दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना सबसे अच्छा माना जाता है। क्योंकि इस दिशा का कारक ग्रह शुक्र बेल और लता वाले पौधों का भी स्वामी है। इस दिशा में लगा मनी प्लांट बेहद शुभ फल दायक होता है। मनी प्लांट के पौधे को बुधवार के दिन रेवती नक्षत्र के दिन घर में लाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि यह दिन भी व्यक्ति को शुभ फल देने वाले गणपति का माना जाता हैं। 

पार्टनर के साथ अगर रिश्ते में खटास आ गई है तो सबसे पहले अपने घर के वेस्ट या ईस्ट जोन से मनी प्लांट हटा दें।  घर  के इस कोने में रखा मनी प्लांट आपको मानसिक परेशानी देने के साथ रिश्ते में खटास लाता है। ऐसे में घर के लोगों के साथ रिश्ते में मधुरता लाने के लिए आपको दिल शेप की पत्तियों वाले मनी प्लांट को घर में लगाना चाहिए। पैसों की किल्लत दूर करने के लिए आपको नोट की शेप वाला मनी प्लांट साउथ ईस्ट दिशा में लगाना चाहिए। 

इसके अलावा कभी भी रविवार को इस पौधे में जल नहीं देना चाहिए और जल देते समय हमेशा पानी में एक चम्मच दूध मिला दें। ऐसा करने से घरमें सुख आने के साथ पैसों की कमी भी दूर होगी। अगर आप मनी प्लांट लगते हुए ये सब बातें ध्यान में रखेंगे तो ये आपके घर के लिए बेहद शुभ फलदायी साबित होगा और घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएगा।