इंजीनियर विभाग के प्रवक्ता पति व डॉक्टर ससुर पर महिला उत्पीड़न का आरोप

   क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता। 9837117141

इंजीनियर विभाग के प्रवक्ता पति व डॉक्टर ससुर पर महिला उत्पीड़न का आरोप

नोएडा, न्यूज। पुरकाजी थाना क्षेत्र में रहने वाली इति गुप्ता पुत्री नवीन कुमार गोयल ने नोएडा निवासी इंजीनियर विभाग के प्रवक्ता पति और डॉक्टर ससुर के खिलाफ थाने में शिकायती पत्र दिया है। आरोप है कि दोनों ने अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। दरअसल, इति गुप्ता की शादी 2 दिसंबर 2019 नोएडा सेक्टर-36 निवासी कर्ण गुप्ता पुत्र दिनेश गुप्ता के साथ हुई थी। महिला का पति कर्ण किसी यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग विभाग का प्रवक्ता है। इति के पिता के मुताबिक शादी में 60 लाख रुपये खर्च किए गए थे, लेकिन ऑडी कार न मिलने पर पति व ससुराल पक्ष के लोग नाराज थे और महिला को ससुराल पक्ष के लोगों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। 

आरोप है कि 10 फरवरी को ससुर ने अपने कमरे में बुलाया और उसके साथ अश्लील हरकतें की। उस दौरान पति व सास घर पर नहीं थे। महिला का आरोप है कि उस समय ससुर ने उसका बलात्कार भी किया। वहीं, पति पर आरोप है कि उसे अप्राकृतिक मैथून करने का शौक है और उसके साथ कई बार बलात्कार किया। फिलहाल, महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपित पति व ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। आरोपित पति कर्ण गुप्ता व ससुर दिनेश गुप्ता के खिलाफ 498ए, 323, 376, 377 आदि धाराओं में मामला दर्ज किया है।