क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता। 9837117141
मोदीनगर. भाजपा गाजियाबाद जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने 4 मंडलों की संगठनात्मक बैठकों में आगामी संगठन के कार्यक्रमों को लेकर मंडल अध्यक्षों को आवश्यक निर्देश दिए. भारतीय जनता पार्टी जिला गाजियाबाद की संगठनात्मक प्रथम बैठक भोजपुर मंडल मोदीनगर में प्रातः 11:00 बजे गांव भण्डौला में तथा द्वितीय बैठक मोदीनगर देहात मंडल की दोपहर 12:30 बजे गांव खिंदौडा मोदीनगर में, त्रितीय बैठक बलराम नगर मंडल लोनी की सांय 4:00 बजे दादी भोई फ़ार्म हाउस गढ़ी कटैया गांव लोनी में एवं चतुर्थ बैठक राम विहार मंडल लोनी सांय 6:00 बजे कार्यालय अनिल सभासद पाभी पर संपन्न हुई।
जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों एवं आयामों के विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि आज जिले के सभी ११ मंडलों की संगठनात्मक बैठकें आज़ पूर्ण करके आगामी कार्यक्रम तय कर सभी मंडल अध्यक्षों एवं पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उन्होंने बताया कि ३० मई को मोदी सरकार के ८ वर्ष पूर्ण होने पर 'रिपोर्ट टू नेशन' कार्यक्रम का शुभारंभ केन्द्रीय कार्यालय पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा केन्द्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं एवं उपलब्धियां की पुस्तक का विमोचन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पार्टी नेतृत्व की मंशा के अनुरूप स्वच्छता अभियान, बूथ संपर्क अभियान, मेधावी छात्रों, खिलाड़ियों एवं पूर्व सैनिकों का सम्मान, लाभार्थियों का सम्मान आदि सहित अनेक कार्यक्रमों को धरातल पर उतारकर भाजपा जनप्रतिनिधि एवं पार्टी कार्यकर्ता जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
इस दौरान मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष कौमुदी चौधरी, देवेंद्र चौधरी, चौधरी चैनपाल सिंह, जिला महामंत्री अनूप बैंसला, नवेंद्र गौड, जितेंद्र चितौड़ा, राजेंद्र बाल्मीकि, जिला मंत्री सुदेश भारद्वाज, आकाश गौतम, जिला मिडिया प्रभारी धजय खारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आरती मिश्रा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हिमांशु शर्मा, मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार, राहुल बैसला, विपिन त्यागी, नीटू चौधरी, पंकज शर्मा, जितेंद्र गुप्ता आदि सहित
भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।