मरने के बाद किस बुरे कर्म की मिलती है क्या सजा? जानिए क्या लिखा है गरुण पुराण में

क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता। 9837117141

मरने के बाद किस बुरे कर्म की मिलती है क्या सजा? जानिए क्या लिखा है गरुण पुराण में

unsplash

आपको अपने बुरे कर्मों की वजह से नरक में पीड़ा भुगतनी पड़ती है। इसके बारे में गरुड़ पुराण में विस्‍तार से बताया गया है। इसमें यह भी बताया गया है कि बुरे कर्म करने पर व्‍यक्ति को मृत्‍यु के बाद कौन सी सजा मिलती है और कौन सा नरक भोगना पड़ता है।

बड़ों का अनादर करना

पुराणों के अनुसार, बड़ों का अनादर करने वाले लोग कभी सुखी नहीं रह सकते। ऐसे जोग जीवनभर अशांति में जीते हैं और मृत्यु के बाद इन पापियों को आग की दरिया में डाल दिया जाता है। उनकी त्वचा तब तक झुलसती रहती है जब तक कि वे शरीर से अलग नहीं हो जाते।

दूसरों का धन लूटना

दूसरे लोगों की कमाई को लूटना एक गंभीर अपराध माना जाता है। गरुण पुराण के अनुसार, इस गुनाह की सजा के तौर पर मौत के बाद फ़रिश्तों ऐसे पाप करने वाले को रस्सी से बांधकर बुरी तरह पीटते हैं। यह तब तक चलता रहता है जब तक अपराधी खाना खाते समय बेहोश न हो जाए। होश में आने के बाद फिर से पीटना शुरू हो जाता है। यह प्रक्रिया जारी रहती है।

बेगुनाहों की हत्या

जो लोग अपने फायदे के लिए बेगुनाहों की हत्या करते हैं उन्हें अपनी मौत के बाद नर्क में भोगना पड़ता है। गरुण पुराण के अनुसार, किसी निर्दोष व्यक्ति के हत्यारे को गर्म तेल की कढ़ाही में डालकर तल कर निकाला जाता है।

पति या पत्नी को धोखा

गरुण पुराण के अनुसार, विवाह के बाद पति या पत्नी को धोखा देना या केवल अपने स्वार्थ के लिए साथ रहना पाप माना जाता है। ऐसे लोगों को मृत्यु के बाद नर्क में लोहे की छड़ों से मार दिया जाता है।

गुरु की पत्नी की बुरी नजर

गुरु का अर्थ है शिक्षक, जो हमें जीवन के पाठ सिखाता है। गुरु को पिता के समान माना जाता है। इस प्रकार गुरु-पत्नी भी माता के तुल्य है। यदि आप गुरु की पत्नी को बुरी नजर से देखते हैं या उसके बारे में बुरा सोचते हैं तो उस पाप की सजा गरुण पुराण में निर्धारित है। ऐसे पापी को मृत्यु के बाद जयंती नामक नर्क में भेज दिया जाता है। वहां पिघला हुआ लोहा उसके शरीर पर फेंक दिया जाता है। 

बलात्कार की सजा

बलात्कार एक जघन्य अपराध है। गरुण पुराण के अनुसार, ऐसे अपराधियों के साथ मृत्यु के बाद जानवरों जैसा व्यवहार किया जाता है। उन्हें उनके मल और मूत्र से भरे एक गंदे कुएं में नर्क में डाल दिया जाता है।