Mann Ki Baat: मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी बोले- देश में यूनिकॉर्न की संख्या 100 के पार, स्टार्टअप से दिख रहा नया भारत

  क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता। 9837117141

News

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मासिक कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी का मासिक रेडियो कार्यक्रम का ये 89वां एपिसोड है। पीएम मोदी ने मन की बात में अपने संबोधन में देश में यूनिकॉर्न की सफलता से शुरू की। उन्होंने ने कहा कि इस महीने 5 तारीख को देश में Unicorn की संख्या 100 के आंकड़े तक पहुंच गई है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आपको तो पता ही है, एक यूनिकॉर्न यानी, कम-से-कम साढ़े सात हज़ार करोड़ रूपए का स्टार्टअप। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के सामर्थ्य से नया विश्वास जागा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इन यूनिकॉर्न्स का कुल वैल्यूएशन 330 बिलियन डॉलर, यानी, 25 लाख करोड़ रुपयों से भी ज्यादा है।

मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी की बड़ी बातें

- प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश को स्टार्टअप से नई दिशा मिल रही है। साथ ही कहा कि आगे स्टार्टअप से नई उड़ान देखने को मिलेगी। देश में यूनिकॉर्न की संख्या 100 के पार हो गई है।

- पीएम मोदी ने कहा कि महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप बेहतरीन काम कर रही हैं। वह तंजावुर डॉल समेत खिलौने और आर्टिफिशियल ज्वेलरी बना रही हैं। इससे महिलाओं का सशक्तीकरण हो रहा है। प्रधानमंत्री ने लोगों से सेल्फ हेल्प ग्रुप को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे आत्मनिर्भर भारत को मजबूती मिलेगी। 

- इसके लिए प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के जोशीमठ की रहने वाली छात्रा कल्पना का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि कल्पना ने हाल ही में कर्नाटक में 10वीं की परीक्षा पास की है। कल्पना को कन्नड़ नहीं आती थी, लेकिन कल्पना ने 3 महीने में कन्नड़ सीख ली। कल्पना को पहले टीबी की बीमारी हुई थी। इतना ही नहीं, जब वह तीसरी कक्षा में थी, तब उनकी आंखों की रौशनी भी चली गई थी। इससे एक भारत श्रेष्ठ भारत की अवधारणा को मजबूती मिलती है।

- पीएम मोदी ने चार धाम यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ लोगों द्वारा केदारनाथ में फैलाई जा रही गंदगी से श्रद्धालु दुखी हैं। कई लोगों ने गंदगी के ढेर के फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। हम पवित्र यात्रा में जाएं वहां गंदगी का ढेर हो, ये ठीक नहीं है। लेकिन कुछ श्रद्धालु ऐसे भी हैं, जो बाबा केदार के दर्शन-पूजन के साथ ही स्वच्छता का बीड़ा उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि तीर्थ सेवा के बिना तीर्थ यात्रा भी अधूरी है।

- पीएम मोदी ने रुद्रप्रयाग के रहने वाले मनोज बैंजवाल का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वह स्वच्छता की मुहिम चला रहे हैं। वह पिछले 25 साल से पर्यावरण की देखरेख कर रहे हैं। साथ ही पवित्र स्थलों को प्लास्टिक मुक्त करने की मुहिम चला रहे हैं।

- प्रधानमंत्री ने गुप्तकाशी में रहने वाले सुरेंद्र बगवाड़ी के बारे में कहा कि वह गुप्तकाशी में सफाई अभियान चल रहे हैं। उधर, देवर गांव की चंपा देवी महिलाओं को कूड़ा प्रबंधन सिखा रही हैं। साथ ही पौधे रोपने का काम कर रही हैं। लोगों को जागरूक कर रही हैं।

- प्रधानमंत्री ने कहा कि कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस है। इसे लेकर हमें अभियान चलाने की जरूरत है। पौधे लगाएं औऱ दूसरों को भी प्रेरित करें। 

- पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हम 21 जून को आठवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने वाले हैं। इस बार की थीम है योगा फॉर ह्यूमैनिटी। सभी लोग योग दिवस को उत्साह से मनाएं। अब कोरोना को लेकर हालात काफी बेहतर हैं। इसने हमें अहसास कराया है कि कोरोना में योग का कितना बड़ा महत्व है। पीएम ने योग दिवस को लेकर किए जाने वाले इनोवेटिव का भी जिक्र किया।

- पीएम मोदी ने अपने जापान दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि जापान के लोगों में भारत के प्रति गजब का लगाव है। आर्ट डायरेक्टर हिरोशिक का उदाहरण देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि महाभारत प्रोजेक्ट शुरू किया था। यह 9 साल से लगातार चल रहा है।

आपको बता दें के कि मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी और दूरदर्शन के पूरे नेटवर्क, आकाशवाणी समाचार की वेबसाइट और न्यूजएयर मोबाइल एप पर किया जा रहा है। इसका सीधा प्रसारण आप डीडी न्यूज, पीएमओ और सूचना और प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर भी देश सकते हैं।