क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता। 9837117141

दुनिया ऐसी कई अनोखी और रहस्यमयी जगहें हैं जिनके बारे में जानकार लोग दंग रह जाते हैं। इनमें से कई रहस्यों के पीछे की गुत्थी तो वैज्ञानिक भी अभी तक नहीं सुलझा पाए हैं। आप भी जब इन जगहों के बारे में जानेंगे तो सोच में पड़ जाएंगे कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है। आज के इस लेख में हम आपको एक आज हम आपको दुनिया के ऐसे ही एक रहस्यमयी आइलैंड के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ जाने की कोई हिम्मत भी नहीं जुटा पाता।
हम बात कर रहे हैं इटली के पोवेग्लिया आईलैंड की, जो कि वेनि और लिडो शहर के बीच में स्थित है। ऐसा माना जाता है कि 14वी सदी में यहां प्लीज की बीमारी फैली थी जिसमें करीब 1 लाख 60 हज़ार लोगों की जान चली गई। इस जगह पर ब्लैक डेथ के संदिग्ध लोगों को क्वॉरेंटाइन किया जाता था। आपको बता दें कि पिछले 54 सालों से यहां कोई नहीं गया है और यहां मौजूद इमारतें भी खराब हो गईं। साल 2015 में से फिर से बसाने की कोशिश की गई थी लेकिन यह नहीं हो पाया। इस आइलैंड को लेकर कई खौफनाक कहानियां सुनने को मिलती हैं।
इस आईलैंड को दुनिया का सबसे डरावना आईलैंड कहा जाता है। आपको बता दें कि इस जगह को 54 साल से पूरी तरह बंद रखा गया है। यहां तक की इस आईलैंड पर पर्यटकों का आना-जाना भी निषेध है। इस जगह से जुड़ी ऐसी ऐसी भूतिया कहानियां मशहूर है जिन्हें सुनने के बाद किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं।
मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक बीसवीं सदी के बीच तक इस आइलैंड पर एक मानसिक रोगों का अस्पताल चला करता था। रिपोर्ट के अनुसार, साल 1920 के आसपास इस अस्पताल के होने की बात कही जाती है। कहा जाता है कि अस्पताल के डायरेक्टर नहीं पहुंचे टावर से कूद कर अपनी जान दे दी थी। इसके बाद उस आत्महत्या से जुड़ी कई कहानियां सामने आने लगी, जिससे लोगों के मन में इस जगह को लेकर खौफ बन गया।
कुछ अफवाहें तो यह भी थी कि अस्पताल में मौजूद मरीजों पर तरह-तरह के प्रयोग किए जाते हैं। आज भी उन वीरान इमारतों में डॉक्टर्स के टूल्स और बेड पर पड़े हैं। आपको बता दें कि कुछ दिनों तक यहां नर्सिंग होम भी चलाया गया था लेकिन 1960 में इसे भी पूरी तरह बंद कर दिया गया। इस रहस्यमई आईलैंड और इसकी भूतिया कहानियां सुनकर कोई भी डर जाए।