8 दिवसीय विद्यार्थी चरित्र निर्माण हेतु योग शिविर का भव्य शुभारंभ

  क्लूटाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता 9837117141

जल्दी सोना जल्दी उठना मनुष्य को स्वस्थ,धनवान और बुद्धिमान बनाता है: केके अरोड़ा

योग सर्वांग सुन्दर बनाने की कला है--मनमोहन वोहरा

ग़ाज़ियाबाद,सोमवार,6-06-2022 अखिल भारतीय ध्यान योग संस्थान रजि.के तत्वावधान में कम्पनी बाग,घंटाघर में आयोजित 8 दिवसीय विद्यार्थी चरित्र निर्माण योग शिविर का भव्य शुभारंभ समाज सेवी श्री नरेन्द्र बंसल जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

संस्थान के अध्यक्ष श्री केके अरोड़ा ने ओ३म् की ध्वनि एवं गायत्री मंत्र से सत्र को प्रारंभ किया।उन्होंने कहा कि जल्दी सोना जल्दी उठना मनुष्य को स्वस्थ,धनवान और बुद्धिमान बनाता है।उन्होंने अंग्रेजी के 5 वोवल्स की चर्चा करते हुए बताया कि यह चमत्कारी हैं,व्यक्ति को ऊंचाइयों की ओर ले जाते हैं,जैसे एजुकेशन,बिहेवियर और जिसमें यह नहीं होते वह खतरनाक है जैसे फ्राई,क्राई,स्काई आदि।अच्छे स्वास्थ्य हेतु तली वस्तुएं के स्थान पर उबली वस्तुएं खाने पर बल दिया।भारत माता की जय,वन्दे मातरम के नारे लगवाए जिससे देशभक्ति की भावना जगी.
 
योग शिक्षक श्री प्रमोद जायसवाल ने हास्यासन कराया।

योग मर्मज्ञ मनमोहन वोहरा ने शिविरार्थीओ को योग का अर्थ जोड़ना बताया,मन शरीर और प्राण को प्लस करना योग बन जाएगा उन्होंने सुखासन, पद्मासन,वज्रासन के लाभों की चर्चा करते हुए बताया कि योग सर्वांग सुन्दर बनाने की कला है,इससे आपकी लम्बाई बढ़ेगी, स्मृति शक्ति बढ़ेगी।

शिविर के संयोजक वरिष्ठ योग शिक्षक अशील कुमार जी ने सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया और बताया कि इससे विशुद्धि चक्र,पाचन तंत्र प्रभावित होता है,स्मृति शक्ति बढ़ती है,हार्ट मजबूत होता है, बॉडी का ग्रोथ व हाइट बढ़ती है,स्वास्थ्य अच्छा होताहै,आदतें सुधरती हैं।

 योग शिक्षक श्री प्रवीण आर्य जी  ने एक सुन्दर गीत "हंसते मुस्कुराते हुए जिन्दगी गुजारिए" सुनाकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।

मुख्य योग शिक्षिका श्रीमती वीना वोहरा जी ने सुन्दर डेमोस्ट्रेशन प्रस्तुत किए।

संस्थान के संरक्षक श्री लक्ष्मण कुमार गुप्ता ने बताया की अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस  21 जून 2022 को प्रातः 5-30 से 8 बजे तक सुख सागर फार्म हाउस,पांडव नगर में मनाया जाएगा,अधिकतम लोगों को शामिल होने की प्रेरणा दी।
 
इस अवसर पर मुख्य रूप से श्रीमती इन्दु जी,सुधा गर्ग, परमात्मा शरण, सुशील कुमार, अजय अग्रवाल,अजय कुमार आदि मौजूद रहे।

श्रीमती नर्मदा गर्ग एवं  साथियों ने शांति पाठ कराया तत्पश्चात प्रसाद वितरण के साथ सत्र को सम्पन्न कराया।