क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता। 9837117141

सर्व शिक्षा अभियान के तहत मिशन शक्ति फेज-4 विशेष अभियान चल रहा है प्राथमिक विद्यालयों में 16 से 30 जून तक एक दीवार पर रानी लक्ष्मी बाई, चांद बीबी, सावित्रीबाई फुले, सरोजिनी नायडू, लता मंगेशकर, मदर टेरेसा, सुभद्रा कुमारी चौहान, अमृता प्रीतम, महादेवी वर्मा, अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला आदि के चित्र सजाए जाएंगे। स्कूल के बच्चों को महिला रोल माडल की जानकारी देने के लिए ये पहल की गई है। सभी जिलों के स्कूलों में एक दीवार सजाई जाएगी।
मिशन शक्ति फेज-4 विशेष अभियान के तहत 75 जिलों को इस मिशन के लिए समर्पित किया गया है। निर्देश है कि इसके लिए एक दीवार पेंट की जाए या वहां फ्लेक्स लगाएं जाएं। अधिकारियों को महिला व्यक्तित्वों की बड़ी और स्पष्ट तस्वीरें लगाने और उनके बारे में संक्षिप्त परिचय प्रदर्शित करने के लिए भी कहा गया है। जिले की स्थानीय या क्षेत्र की विशिष्ट महिलाओं, विकास खंड स्तर की महिला व्यक्तित्व के नाम भी प्रदर्शित किए जा सकते हैं।