क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता। 9837117141
बुलंदशहर. 05 जून 20220 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नवदीप सामाजिक विकास संस्था के कार्यकर्ताओं ने जनपद बुलंदशहर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुलावठी परिसर में दर्जनभर पौधों का रोपण किया। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ.पवन मावी ने कहा कि पेड़ पौधे मानव जीवन का आधार हैं, यह न केवल पर्यावरण को स्वच्छ करते हैं। बल्कि हमें स्वस्थ जीवन भी प्रदान करते हैं। संस्था के राष्ट्रीय संयोजक सचिन एन.वर्मा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण कर इनके रखरखाव का संकल्प लेना चाहिए। डीएनपीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ.वीके शर्मा ने कहा कि पेड़ पौधों के रूप में प्रकृति ने हमें स्वास्थ्य का अनमोल उपहार दिया है। पेड़ पौधे ना केवल हमें ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि विभिन्न औषधियां भी हमें पेड़ पौधों से मिलती हैं। इस दौरान हमारे कर्मठ अनीस कुरैशी, शिक्षक योगेंद्र सिंह, शादाब कुरैशी, सागर सिंह, दक्ष प्रताप वर्मा, लक्ष प्रताप वर्मा आदि अनेकों संस्था कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सचिन एन वर्मा (स्वर्णकार)
राष्ट्रीय संयोजक
नवदीप सामाजिक विकास संस्था
(देश के सामाजिक विकास हेतु वर्ष 1979 से निरंतर संचालित एक अराजनैतिक राष्ट्रीय संगठन)
केंद्रीय कार्यालय:- बी-27, उत्तरी छज्जूपुर शाहदरा, दिल्ली