क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता। 9837117141
मोदीनगर. सामाजिक संस्था उत्थान फाउंडेशन ने पहल करते हुए महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया। जिसे पंचायत घर, सीकरी खुर्द, मोदीनगर पर लगाया गया।
शिविर का शुभारम्भ भोजपुर ब्लॉक प्रमुख सुचेता सिंह ने फीता काट कर किया। जिनका स्वागत संस्था की संस्थापक सचिव डॉ॰ सोनिका जैन ने पटका व सुनीता शर्मा ने माला पहना कर किया।इस कार्यक्रम का आयोजन समूह सखी की अध्यक्ष बृजेश रानी ने करवाया।
उत्थान फाउंडेशन की महिला नगर प्रभारी प्रियालता शर्मा ने जानकारी दी क़ि केंप में भाग ले रही महिला रोग विशेषज्ञ डॉ॰ पुलकित त्यागी, एक्यूप्रेशर थेरेपिस्ट रश्मि मलिक और दंत चिकित्सक डॉ सिमरन त्यागी ने गाँव की सत्तर महिलाओं की स्वास्थ्य जांच करी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष राहुल जैन, वरिष्ठ सदस्य अनिल भार्गव, रुचि गुप्ता, ज्योति रानी, सौम्या जैन, आदि की मुख्य भूमिका रही।