क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता। 9837117141
फरीदनगर. कबीर दास समाज कल्याण समिति रजि. द्वारा फरीदनगर कस्बा में सिलाई ब्यूटी पार्लर सेंटर आज दिनांक 21/6/2022 को खोला गया लड़कियों को वोकेशनल कोर्स के प्रति जागरूक किया संस्था सचिव सुनील राठौर ने बताया कि संस्था द्वारा गांव गांव में लड़कियों व महिलाओं के लिए सिलाई, कड़ाई, बुनाई, ब्यूटी पार्लर , कम्प्यूटर आदि 6 माह के कोर्स कराये जाते हैं.
फरीदनगर की लड़कियों ने संस्था द्वारा बताए गए कोर्स समझे सभी लड़कियों ने संस्था में सिलाई व ब्यूटी पार्लर कोर्स करने के लिए अपने अपने एडमिशन कराये संस्था में सिलाई व ब्यूटी पार्लर के फार्म भी भरे व संस्था सचिव सुनील राठौर ने सभी छत्राओं को संस्था के नियम शर्ते समझायी सभी छात्राओ ने संस्था के नियमानुसार सिलाई व ब्यूटी पार्लर सीखने में सहमति जताई फरीदनगर में इस मौके पर संस्था सचिव सुनील राठौर व सुनील वर्मा डॉ नासिमुदीन व यामीन गुलब्सहा जी, अध्यापिका कुमारी सगुप्ता जी व सभी छत्राये उपस्थित रही.