जेब में नहीं टिकता पैसा तो घर के मेन डोर से जुड़े करें ये उपाय, धन की होगी बरसात

News

क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता 9837117141

Vastu Tips: सभी लोगों की चाहत होती है कि उनका जीवन सुखमय हो और किसी चीज की कमी न रहे। अपने इस सपने को पूरा करने के लिए लिए लोग कड़ी मेहनत करके पैसा भी कमाते हैं, लेकिन कई बार हमें अपनी मेहनत के अनुरूप फल नहीं मिलता है, जिससे हम परेशान हो जाते हैं। इसके अलावा कई बार बेवजह धन भी खर्च हो जाता है। वास्तुशास्त्र में बताया गया है कि घर में वास्तु दोष होने पर परिवार की तरक्की में रुकावटें आती हैं और धन भी नहीं टिकता। आप वास्तु से जुडी हुई छोटी-छोटी बातें ध्यान में रखकर जीवन में सुख-समृद्धि और तरक्की प्राप्त कर सकते हैं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ चीजों के मुख्य दरवाजे पर होने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इनके मुख्य दरवाजे पर होने से नकारात्मकता दूर होती है और परिवार में सुख-समृद्धि आती है। तो चलिए जानते हैं वास्तु के आसान से उपाय जिसको करने से आपका घर धन-धान्य से भरा रहेगा।

मेन डोर के सामने न रखें ये चीज

एक साफ घर, विशेष रूप से मुख्य प्रवेश द्वार, सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है। मुख्य द्वार के पास कूड़ेदान, टूटी कुर्सियों या स्टूल न रखें। मुख्य द्वार में हमेशा एक दहलीज (संगमरमर या लकड़ी) होनी चाहिए, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि यह नकारात्मक वाइब्स को सोख लेता है और केवल सकारात्मक ऊर्जा को ही गुजरने देता है। 

नकारात्मक ऊर्जा को ऐसे करें दूर

घर में प्रवेश के लिए वास्तु शास्त्र के अनुसार, बुरी चीजों को दूर रखने और नकारात्मक ऊर्जा को घर में प्रवेश करने से रोकने के लिए प्रवेश द्वार पर काले घोड़े की नाल भी लटकाई जा सकती है। मुख्य द्वार को दिव्य प्रतीकों जैसे ॐ, स्वास्तिक, क्रॉस आदि से सजाएं और रंगोली को फर्श पर लगाएं, क्योंकि वे शुभ माने जाते हैं और सौभाग्य को आकर्षित करते हैं।

मेन डोर पर लगाएं तांबे का सूर्य

घर के मेन डोर पर सूर्य देव की प्रतिमा लगाना शुभ माना जाता है। बाजार से तांबे का सूर्य प्रतिम लेकर अपने घर के मुख्य दरवाजे के ऊपर लगाएं। सूर्य ग्रहों का राजा है। आते-जाते समय सूर्य प्रतिमा के दर्शन कर सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना भी करें। इससे सभी ग्रहों के दोष दूर होंगे और घर में पॉजिटिविटी भी बनी रहेगी। ये उपाय आपकी हर परेशानी दूर कर सकता है।

गणेशजी का चित्र घर के मुख्य द्वार पर लगाएं 

अगर घर में कोई भी वास्तु दोष हो तो मुख्य दरवाजे के ऊपर भगवान श्रीगणेश का चित्र या टाइल्स इस प्रकार लगवाएं की उनकी पीठ बाहर की तरफ हो और मुख अंदर की ओर। ऐसा करने से आपकी घर में दरिद्रता प्रवेश नहीं कर पाएगी और आपको हर काम में सफलता मिलने के योग भी बनेंगे।

दरवाजे के दोनों तरफ शमी का पौधा रखें 

घर के मुख्य दरवाजे के दोनों तरफ शमी का पौधा रखना शुभ माना जाता है। शमी को दो पौधे घर के मुख्य दरवाजे के दोनों और लगाएं और रोज इनमें पानी डाले। इससे आपका बुरा समय टल जाएगा और निगेटिविटी घर में प्रवेश नहीं कर पाएगी। रोज इन पौधों में पानी डालने से आपका गुड लक भी बढ़ता जाएगा। इसके प्रभाव से आपके घर में बरकत बनी रहेगी। मान्यता के मुताबिक शमी का पौधा शनिदेव से संबधित है। 

लक्ष्मी जी के पैर के चिन्ह

वास्तु शास्‍त्र के अनुसार आप घर के मुख्य दरवाजे पर लक्ष्मी जी के पैर के चिन्ह बना सकते हैं। इससे घर में धन-दौलत और समृद्धि आती है। रोली से लक्ष्मी जी के पैर बनाना बहुत ही शुभ माना जाता है। 

ये शुभ चिह्न भी पहुंचाते हैं फायदा

वास्तु शास्त्र के मुताबिक नकारात्मक ऊर्जा से बचने के लिए घर के मुख्य दरवाजे के दोनों तरफ शुभ-लाभ लिखना चाहिए। ये बहुत शुभ माना जाता है।