कबीर दास समाज कल्याण समिति रजि. द्वारा फरीदनगर कस्बा में लड़कियों को वोकेशनल कोर्स के प्रति जागरूक किया

क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता। 9837117141

फरीदनगर. कबीर दास समाज कल्याण समिति रजि. द्वारा फरीदनगर कस्बा में लड़कियों को वोकेशनल कोर्स के प्रति जागरूक किया. संस्था सचिव सुनील राठौर ने बताया कि संस्था द्वारा गांव गांव में लड़कियों व महिलाओं के लिए सिलाई, कड़ाई, बुनाई, ब्यूटी पार्लर , कम्प्यूटर आदि 6 माह के कोर्स कराये जाते हैं. 
  फरीदनगर की लड़कियों ने संस्था द्वारा बताए गए कोर्स समझे. सभी लड़कियों ने संस्था से सिलाई व ब्यूटी पार्लर कोर्स चलाने की लिए सहमति जताई व संस्था में सिलाई व ब्यूटी पार्लर के फार्म भी भरे व जल्द संस्था द्वारा सेंटर चलाने के लिए आग्रह किया. संस्था द्वारा जल्द फरीदनगर में सिलाई व ब्यूटी पार्लर सेंटर चलाएगी. इस मौके पर संस्था सचिव सुनील राठौर व सुनील वर्मा डॉ नासिमुदीन व यामीन गुलब्सहा जी, अध्यापिका कुमारी सगुप्ता जी व सभी छत्राये उपस्थित रही.