मानव सेवा ही सर्वोपरि: संदीप अग्रवाल सोनी

 क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता 9837117141

 रामपुर. उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की तरफ से शाहाबाद गेट स्थित नगर पालिका के पास व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष लघु प्रकोष्ठ नजमी खान व पदाधिकारियों के नेतृत्व में इस भीषण तपती गर्मी में शरबत वितरण का कार्यक्रम रखा गया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी उपस्थित रहे। इस अवसर पर व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने कहा। कि हम सभी का दायित्व है। कि जनमानस के हित के लिए लगातार ऐसे कार्यक्रम कराते रहना चाहिए। ताकि जनमानस को ऐसे कार्यक्रमों से राहत मिलती रहे। क्योंकि मानव सेवा ही सर्वोपरि है।

साथ ही बताया कि जल ही जीवन है और हम जल जैसी ऐसी कोई व्यवस्था उपलब्ध कराते हैं। तो निश्चित ही हमें सभी पापों से मुक्ति मिलती है। और मानव जीवन सफल हो जाता है। इस अवसर पर सलविंदर विराट, महफूज हुसैन, अमित गुप्ता,सलीम, वीरेंद्र चौरसिया, अनस, अब्दुल कदीर, लालमन सैनी, रूप सिंह सैनी, श्री राम सैनी, अफजल, शोएब, शुभम अरोड़ा, सुमेर, अर्सलान, फैयाज, अफास आदि उपस्थित रहे। मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला
उत्तर प्रदेश।