लड़की को आपरेशन से लिंग प्रत्यारोपण करते हुए लड़का बना दिया

 क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता 9837117141

Gender Reassignment Surgery मेरठ के मेडिकल कालेज में लड़की को सर्जरी करके लड़का बनाया गया है।

मेरठ। Gender Reassignment Surgery मेरठ के मेडिकल कालेज के सुपरस्पेशियलिटी ब्लाक में चिकित्सकों ने एक लड़की को आपरेशन से लिंग प्रत्यारोपण करते हुए लड़का बना दिया। लड़की में एक्सवई क्रोमोसोम थे, जिस वजह से उसमें पुरुषों के लक्षण थे। उसकी सहमति से लिंग प्रत्यारोपण कर दिया गया। यह पश्चिम उप्र का पहला आपरेशन है। मरीज पूरी तरह स्वस्थ है।

jagran

हार्मोंनल असंतुलन था

प्लास्टिक सर्जन डा. भानु प्रताप सिंह एवं डा. कनिका सिंगला ने आपरेशन किया। बताया कि हार्मोंनल असंतुलन की वजह से कई लड़कियों में लड़कों के लक्षण उभर आते हैं। जिस मरीज का आपरेशन किया गया, उसमें पुरुषों के क्रोमोसोम थे। मरीज का परीक्षण किया गया। एंडाक्रायोनोलोजिस्ट, साइकेट्रिस्ट व अन्य डाक्टरों की टीम बनाई गई।

jagran