गर्मियों में 'कूल' रहने के लिए जरूर ट्राई करें मैंगो राइस, खाने में मजेदार और सेहत से भरपूर

 क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता। 9837117141

गर्मियों में 'कूल' रहने के लिए जरूर ट्राई करें मैंगो राइस, खाने में मजेदार और सेहत से भरपूर

mango rice
गर्मियों में आम पन्ना, आम का अचार, मैंगो शेक लगभग हर घर में बनता है। लेकिन अगर आप आम की नई रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं तो मैंगो राइस जरूर बनाएं। सबसे ख़ास बात यह है कि यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए बहुत फायदेमंद भी है।

गर्मी का मौसम आते ही बाजारों में आम का ढेर लग जाता है। इस मौसम में आम पन्ना, आम का अचार, मैंगो शेक लगभग हर घर में बनता है। लेकिन अगर आप आम की नई रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं तो मैंगो राइस जरूर बनाएं। सबसे ख़ास बात यह है कि यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए बहुत फायदेमंद भी है। आइए जानते हैं मैंगो राइस बनाने का तरीका और इसके फायदे -


मैंगो राइस बनाने के लिए सामग्री: 

1 कप चावल

3 बड़े चम्मच तेल

1 कप कद्दूकस किया हुआ कच्चा आम

करी पत्ता

आधा चम्मच मिर्च पाउडर 

आधा चम्मच जीरा, 

आधा चम्मच सरसों

आधा चम्मच मेथी दाना 

आधा चम्मच हल्दी पाउडर 

1 चम्मच चना की दाल

2 बड़े चम्मच चीनी, 

2 प्याज, 

1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट

2 बड़े चम्मच धनिया पत्ती

1-2 चम्मच नारियल 

स्वादानुसार नमक

मैंगो राइस बनाने की विधि : 

सबसे पहले चावल को 90 प्रतिशत तक उबाल लें। 

अब एक पैन में तेल गर्म करें और इसमें राई और मेथी दाना डालें। 

फिर इसमें जीरा, मेथी दाना और चने की दाल डालें। इसके बाद प्याज, हरी मिर्च और करी पत्ता डालकर नरम होने तक पकाएं। 

अब इसमें आम के टुकड़े डालें और दो मिनट तक पकाएं। फिर इसमें अदरक, लहसुन और नमक डालें। 

जब कच्ची महक निकल जाए तो नारियल और कटा हरा धनिया डालें और कुछ सेकंड के लिए चलाएं।

फिर इसमें उबले हुए चावल डालें। इसे धीमी आंच पर कुछ मिनट के लिए उबलने दें।

अगर आम ज्यादा खट्टा हो तो इसमें थोड़ी सी चीनी डालकर दो मिनट के लिए पकाएं। मैंगो राइस को गर्मागर्म परोसें। 

लाभ

गर्मियों में कच्चे आम का सेवन करने से सेहत को कई लाभ होते हैं। आम में मौजूद विटामिन सी त्वचा की देखभाल करता है। इसके साथ ही, इसमें विटामिन ए, पोटैशियम, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो वजन कम करने में मदद करते हैं। मैंगो राइस में मौजूद मेथी पेट को ठंडा रखती है। इसमें मौजूद नारियल में मैंगनीज, जिंक, आयरन और फैट होते हैं। इसलिए गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए मैंगो राइस बहुत फायदेमंद है।