मोदी के नेतृत्व में गरीबों और दलितों के उद्धार के लिए काम हुए : वीके सिंह

क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता। 9837117141

मोदी के नेतृत्व में भारत बोलता है और दुनिया सुनती है: वीके सिंह

गाजियाबाद: मोदी की नेतृत्व में भारत बोलता है और दुनिया सुनती है। केंद्र में मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर बृहस्पतिवार को केंद्रीय राज्यमंत्री एवं स्थानीय सांसद वीके सिंह ने रिपोर्ट टू नेशन पेश करते हुए यह बात कही। जीटी रोड स्थित बैंक्वेट हाल में हुए आयोजन में सैकड़ों लोग पहुंचे थे। वीके सिंह बोले, मोदी सरकार के आठ साल बेमिसाल रहे। यह कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहा है। महापौर आशा शर्मा, राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप, प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, जिलाध्यक्ष दिनेश सिघल, विधायक अजित पाल त्यागी, अतुल गर्ग व सुनील शर्मा, एमएलसी दिनेश गोयल, मीडिया प्रभारी अश्वनी शर्मा और मंत्री गुंजन शर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे। 


दोगुनी हुई प्रति व्यक्ति आय: वीके सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के आठ साल में प्रति व्यक्ति आय 79 हजार रुपये से करीब डेढ़ लाख रुपये सालाना हो गई है। विदेशी मुद्रा भंडार भी लगभग दोगुना हुआ। 15 नए एम्स बनाए। गरीबों और दलितों के उद्धार के लिए काम हुए। आज भारत आत्मनिर्भर होने ओर अग्रसर है। राष्ट्रवाद की भावना बढ़ी, जो आंतरिक सुरक्षा के लिए अहम है। मेक इन इंडिया और मेड फार ग्लोबल को प्रोत्साहन मिला। आठ साल में देश की गरीबी 22 से घटकर 10 प्रतिशत पर आ गई। साल 2014 से पहले प्रशासन भ्रष्टाचार में लिप्त था। कोरोना प्रबंधन को विश्व ने सराहा

कोरोना महामारी में एक ओर संक्रमण की चेन तोड़ने तो दूसरी ओर हर देशवासी का पेट भरने की दोहरी चुनौती से भी मोदी सरकार ने बखूबी लड़ा। जरूरतमंदों को राशन बांटा, स्वास्थ्यकर्मियों का उत्साह बढ़ाया। स्वदेशी कोरोनारोधी टीका देशवासियों के साथ दुनिया भर के लोगों की जान बचा रहा है। कोरोना प्रबंधन को पूरे विश्व ने सराहा। लगातार हो रहा विकास

आज दिल्ली से मेरठ जाने में एक घंटा लगता है। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे के साथ एनएच-9 का भी चौड़ीकरण हुआ, जिससे गाजियाबाद की जनता लाभान्वित हो रही है। जल्द ही रैपिड ट्रेन का संचालन भी शुरू होने जा रहा है। महिलाएं आज अधिक सुरक्षित महसूस करती हैं। अपराधी हाथ उठाकर सुधरने का मौका मांग रहे हैं। रेलवे स्टेशनों का पुनरुद्धार हो रहा है। विजयनगर को मुख्य शहर से जोड़ने के लिए धोबीघाट आरओबी का काम भी लगभग पूरा हो चुका है।