क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता। 9837117141

लखनऊ। बुधवार को भी दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं ने परेशान किया। हालांकि, प्रदेश के कई हिस्सों में बदली से तापमान में थोड़ी गिरावट जरूर दर्ज की गई। गुरुवार को पूर्वी जिलों से होते हुए पश्चिम के कई जिलों में झमाझम बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, गरज और चमक के साथ तेजी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार, पूर्वी जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। इस दौरान तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। बता दें कि इस बार समय से मानसून आने की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि मानसून की शुरुआत में सबसे अधिक बारिश यूपी के पूर्वी और पश्चिमी जिलों में संभावित है। राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों में बारिश से जल्द मौसम सुहाना होगा।
इन जिलों में होगी झमाझमः पूर्वी जिलों में सिद्धार्थ नगर, महाराजगंज, कुशीनगर, संत कबीर नगर, गोरखपुर, देवरिया और बस्ती में मूसलाधार बारिश हो सकती है।