क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता। 9837117141

हर व्यक्ति अपने घर में सुख-समृद्धि चाहता है और इसे बरकरार रखने के लिए वह अपनी हर संभव कोशिश करता है। लेकिन कई बार तमाम कोशिशों के बाद भी घर में नकारात्मकता का वास, परिवारवालों के बीच कलेश, किसी तरह की बीमारी, धन की कमी जैसी समस्या बनी रहती है। इन समस्याओं के पीछे घर के बाहर मौजूद चीजें हो सकती है, जो वास्तु दोष का कारण बनती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ ऐसी चीजें होती है जो घर के मेन गेट के सामने नहीं होनी चाहिए। इन चीजों की वजह से घर की सुख-समृद्धि खत्म हो जाती है। आईये जानते हैं वो कौन सी चीजें हैं जिन्हें घर के मेन गेट के सामने नहीं होना चाहिए।
खंबा नहीं होना चाहिए- घर के सामने खंबे का होना भी वास्तु दोष का कारण बनता है। वास्तु शास्त्र की मानें तो जिस भी घर के में गेट के सामने खंबा होता है उस घर की महिलाएं हमेशा ही बीमार रहती हैं।
पेड़ नहीं होना चाहिए- घर के मेन गेट के सामने पेड़ का होना भी अशुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, मेन गेट के सामने पेड़ होने से घर में नकारात्मकता आती है। इसके अलावा घर के हर काम में बांधा भी उत्पन्न होती है।
गड्ढा नहीं होना चाहिए- घर के सामने गड्ढा होना भी अच्छा नहीं माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, गड्ढा एक शोक कारक माना जाता है। अगर आपके घर के मेन गेट के सामने गड्ढा है तो आपके जीवन में हमेशा धन की कमी रहेगी।
कूड़ा-कचरा नहीं होना चाहिए- घर के मेन गेट के सामने कूड़े का ढेर होना भी अशुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कूड़े का ढेर घर की नकारात्मकता का कारण बनता है और इसकी वजह से घर के सदस्यों की तरक्की में बांधा आती है।