ऑनलाइन टिकट बुक कराने वालों को IRCTC ने दी खुशखबरी, अब इतने टिकट करवा सकेंगे बुक

 क्लूटाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता 9837117141

Railway tour

फिलहाल जो बदलाव किया गया है उसकी वजह से लाखों यात्रियों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। नियम में हुए बदलाव की वजह से 1 महीने में टिकट बुकिंग की सीमा को बढ़ा दी गई है। नए नियम के मुताबिक जो यूजर आईडी आधार से लिंक नहीं है उसके जरिए 1 महीने में अधिकतम टिकट 12 कराई जा सकती है।


आईआरसीटीसी ऐप या फिर वेबसाइट के जरिए रेलवे टिकट कराने वाले लोगों को एक बड़ी खुशखबरी मिली है। दरअसल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेल की ओर से समय-समय पर कई बदलाव किए जाते रहे हैं। इसी कड़ी में एक नया बदलाव ऑनलाइन टिकट बुकिंग को लेकर किया गया है। फिलहाल जो बदलाव किया गया है उसकी वजह से लाखों यात्रियों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। नियम में हुए बदलाव की वजह से 1 महीने में टिकट बुकिंग की सीमा को बढ़ा दी गई है। नए नियम के मुताबिक जो यूजर आईडी आधार से लिंक नहीं है उसके जरिए 1 महीने में अधिकतम टिकट 12 कराई जा सकती है। पहले अधिकतम टिकट की सीमा सिर्फ 6 थी।

वहीं, जिन यूजर का आईडी आधार से लिंक है उनके लिए यह सीमा बढ़ाकर 24 कर दी गई है। पहले यह सीमा सिर्फ 12 टिकट की थी। इसका मतलब साफ है कि यात्रियों को रेलवे की ओर से बड़ी राहत दी गई है। रेलवे के इस फैसले की वजह से उन लोगों को बड़ी राहत मिली है जो रेल के जरिए ज्यादा यात्राएं करते हैं। इस फैसले की वजह से उन लोगों को भी फायदा होगा जो कि एक अकाउंट के जरिए परिवार के सदस्यों की भी टिकट बुक कराते हैं। टिकट बुकिंग में लिमिट होने की वजह से यात्रियों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता था। इसका मतलब साफ है कि अपनी ‘यूजर आईडी’ को ‘आधार’ से जोड़ने पर लोग भारतीय रेलवे खान-पान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) की वेबसाइट और (मोबाइल) ऐप के जरिये एक महीने में अब 24 ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं, अन्यथा सिर्फ 12 टिकट ही बुक किये जा सकते हैं।

वर्तमान में देखें तो ऑनलाइन रेलवे टिकट कराने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। लोगों को इसकी वजह से लाइन से छुटकारा भी मिलती है। अगर आपको अपने आईआरसीटीसी आईडी को आधार से लिंक करना है तो उसे लॉगइन करना होगा। फिर आपको माय अकाउंट में जाना होगा और लिंक योर आधार के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आधार से जुड़ी जानकारी को वहां भरनी होगी। एक ओटीपी आएगा उसे आपको वेरीफाई करना होगा। जिसके बाद आपका केवाईसी पूरा हो जाएगा। केवाईसी के बाद आप अपने आईडी से आसानी से 1 महीने में 24 टिकट बुक करा सकते हैं।