क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता। 9837117141

ताइवान पर चीन और अमेरिका के बीच तल्खी लगातार बढ़ती जा रही है। दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों की मुलाकात में चीन के तल्ख तेवर सामने आए हैं। चीन का है ताइवान। अधिकारियों ने कहा कि अगर ताइवान स्वतंत्रता की घोषणा करता है तो बीजिंग "युद्ध शुरू करने में संकोच नहीं करेगा। चीन के रक्षा मंत्री दोनों देशों की फेस टू फेस वार्ता में अपने अमेरिकी समकक्ष को चेतावनी देते हुए ये बात कही है। लॉयड ऑस्टिन के साथ बैठक के दौरान वू कियान ने कहा, "अगर कोई ताइवान को चीन से अलग करने की हिम्मत करता है, तो चीनी सेना निश्चित रूप से युद्ध शुरू करने से नहीं हिचकेगी।"
चीनी रक्षा मंत्रालय के अनुसार चीनी मंत्री ने यह भी कसम खाई कि बीजिंग "किसी भी 'ताइवान स्वतंत्रता' की साजिश को कुचलने और मातृभूमि के एकीकरण को दृढ़ता से कायम रखेगा। मंत्रालय ने कहा, उन्होंने "इस बात पर जोर दिया कि ताइवान चीन का ताइवान है... चीन को नियंत्रित करने के लिए ताइवान का इस्तेमाल कभी भी प्रबल नहीं होगा।
अमेरिका कई बार ताइवान के साथ खड़े रहने की बात कह चुका है। इसके बाइडेन ने बहुत स्पष्ट कर दिया था कि अगर चीन ताइवान पर किसी भी तरह का हमला करता है तो अमेरिका ताइवान के साथ खड़ा रहेगा और युद्ध में हिस्सा भी लेगा। ये बात चीन के लिए चिंता जनक भी है। क्योंकि चीन किसी भी कीमत पर चाहता है कि अमेरिका और उसके पड़ोसी देश ताइवान के साथ तनाव में शामिल न हो। युद्ध की स्थिति में भी वो किनारे रहे और युद्ध में सीधे तौर पर शामिल न हो। प्रशांत महासागर में अमेरिका पूरी तरह से ताइवान के साथ खड़ा नजर आ रहा है।