क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता। 9837117141
मोदीनगर : हाईवे स्थित मुलतानीमल मोदी डिग्री कालेज में निबंध व पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसका विषय आजादी के महान नायक और आजादी से संबंधित प्रमुख घटनाएं एवं उनके नायक रखा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कालेज के प्राचार्य प्रो. पीके गर्ग द्वारा किया गया। उन्होंने सभी को हर घर तिरंगा अभियान के बारे में जानकारी दी। सभी से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घर पर तिरंगा लगाने की अपील की। सुबह दस बजे प्रतियोगिता शुरू हुई, जो करीब दो घंटे तक चली।
विद्यार्थियों ने काफी सुंदर प्रस्तुति पेश की। निबंध प्रतियोगिता में दिशा को पहला साक्षी को दूसरा व अंजलि को तीसरा स्थान मिला। वहीं, पोस्टर मेकिग प्रतियोगिता में आरती को पहला, अनुभव को दूसरा व नीशू को तीसरा स्थान मिला। सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा डा. वंदना शर्मा, डा. केके शर्मा, डा. विवेकशील, डा. एमक्यू अंसारी, डा. हरीश कुमार, डा. प्राची अग्रवाल, डा. पूनम चौधरी, डा. नीतू सिंह, डा. श्रीकांत गौतम, डा. गीतांजलि शर्मा, शालिनी आदि उपस्थित रहे।
गोष्ठी कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील
मुरादनगर में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में खुर्रमपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में गोष्ठी हुई, जिसकी अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष अमित यादव ने की। गोष्ठी में सभी ने अपने-अपने विचार रखे। इस दौरान 10 अगस्त को शहर में तिरंगा यात्रा निकालने पर सहमति बनी। संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष डा. अनुज त्यागी ने बताया कि तिरंगा यात्रा खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्रारंभ होकर खंड विकास अधिकारी कार्यालय पर संपन्न होगी। मौके पर अजय, कनक सिंह, प्रमोद सिरोही, प्रदीप यादव, मोनिका त्यागी, अर्चना, लक्ष्मी त्यागी, अर्चना यादव, रुचिका जैन, नवीन कुमार, छाया शर्मा, अनीता, रामकिशोर गौतम आदि उपस्थित रहे। छात्राओं ने निकाली प्रभात फेरी
मुरादनगर के एमएसएस इंटर कालेज संतवास शाखा कन्या पाठशाला की छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लिए शनिवार को शहर में प्रभात फेरी निकाली। फेरी का शुभारंभ प्रधानाचार्य प्रमोद यादव ने किया। प्रभात फेरी विद्यालय से शुरू होकर मोहल्ला महाजनान, तेलियान, सरना रोड, मेन बाजार, रावली रोड, चुंगी नंबर तीन से होते हुए विद्यालय पर ही समाप्त हुई। फेरी के दौरान छात्राओं ने लोगों को से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घर पर तिरंगा लगाने की अपील की गई। इस मौके पर विनोद मिश्रा, अंबर प्रकाश शर्मा, दीपक शर्मा, मोहित गर्ग, विपिन कुमार, सिद्धार्थ शर्मा, श्रुति, अन्नु सिंह, अशोक सिंह, प्रदीप त्यागी, अनीता, कुसुम यादव, स्वाति शर्मा, मीनम मिश्रा, शिखा शर्मा, ज्योति आदि उपस्थित रही।