क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता। 9837117141
MP Mahesh Sharma on Shrikant Tyagi: नोएडा में भाजपा नेता द्वारा महिला पर अभद्र टिप्पणी करने के बाद भाजपा ने पल्ला झाड़ लिया है।
नोएडा के फेज दो थाना क्षेत्र के सेक्टर-93बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी निवासी भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी का शुक्रवार को कुछ पौधे लगाने को लेकर महिलाओं से विवाद हो गया। जब भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सोशल मीडिया पर उजागर हो गई तो भाजपा ने पल्ला झाड़ लिया। सांसद महेश शर्मा ने बातचीत में कहा कि गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी के निर्देशों के बाद मैं आया हूं। यदि 48 घंटे में श्रीकांत त्यागी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो भाजपा आंदलोन शुरू कर देगी।
सांसद महेश शर्मा ने दुविधा जनक बयान दिया। सासंद ने कहा कि श्रीकांत त्यागी का भाजपा से कोई वास्ता नहीं है। लेकिन अगले ही पल उन्होंने ये भी कहा कि बीजेपी नेता की ऐसी शर्मनाक हरकत बर्दाश्त नही की जाएगी। भाजपा मोदी योगी के रास्तों पर चलती है। इस तरह के नेताओं से नहीं। बता दें कि घटना के बाद सांसद महेश शर्मा महिला और सोसाइटी से मिलने पहुंचे थे।