क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता। 9837117141
शाहजहांपुर के गौरव के मुताबिक, उनके भाई सीताराम बीती शाम किसी काम से बाजार जा रहे थे। इस बीच रास्ते में आरोपित ने उन्हें रोक लिया। विरोध किया तो आरोपित गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट करने लगा। इस बीच मुख्य आरोपित की मदद में उसके दो साथी भी मौके पर आ गए। इस दौरान चाकू से हमला भी किया गया। जिससे, पीड़ित घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सीताराम को अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में गौरव ने आरोपितों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की।
इस बारे में सीओ मोदीनगर सुनील कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर अमित, रामपाल व सचिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उनकी तलाश चल रही है। जल्दी ही उनकी गिरफ्तारी होगी।