क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता। 9837117141
Vastu Tips For Mirror:आईना केवल आपके प्रतिबिंब को देखने के ही काम नहीं आता बल्कि वास्तु शास्त्र के अनुसार घरों में लगे आईने घरवालों के जीवन को भी काफी प्रभावित करते हैं।
हर व्यक्ति किसी न किसी परेशानी से घिरा हुआ है जो चिंता और तनाव का कारण बन सकती हैं। लेकिन कई बार आपके आसपास मौजूद नकारात्मक ऊर्जा काफी अधिक हो जाती है जिससे घर की सुख-शांति भंग हो जाती है। इसके पीछे का कारण घर का वास्तु दोष भी हो सकता है। कई बार हम घर में चीजों को सजाकर तो रख देते हैं लेकिन उन्हें उचित दिशा या स्थान पर न रखने से वास्तु दोष उत्पन्न हो जाते हैं।
घर में मौजूद उन्हीं चीजों में से एक आईना भी है जिसका संबंध भी घर की सुख-शांति से माना है। तो आइए जानते हैं जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए किन बातों का ख्याल रखें...
वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में सही दिशा में आईना लगा होना बहुत जरूरी है। घर में पूर्व और उत्तर दिशा की दीवार पर शीशा लगाना सबसे उत्तम माना जाता है। मान्यता है कि इस दिशा में शीशा लगाने से घरवालों की आर्थिक स्थिति और मान-सम्मान में सुधार होता है।
दर्पण का आकार
वास्तु शास्त्र कहता है कि घर में हमेशा आपको चौकोर शीशा लगाना चाहिए। साथ ही इस बात का ख्याल रखें कि दर्पण में आपका प्रतिबिंब साफ नजर आना चाहिए।
घर में न रखें टूटा शीशा
माना जाता है कि जब आईना टूटता है तो वह घर में मौजूद सारी नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेता है इसलिए घर में कभी भी टूटा हुआ दर्पण नहीं लगाना चाहिए। अगर कहीं से शीशा चटक भी गया हो तो उसे बदलकर नया आईना लगा दें।