क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता। 9837117141
केबीसी14 का पहला एपिसोड 75वें स्वतंत्रता दिवस के पर्व को समर्पित किया गया था। पहले एपिसोड में आमिर खान, मेजर डीपी सिंह और कर्नल मिताली मधुमिता 50 लाख रुपए के सवाल के पड़ाव तक पहुंचने में सफल रहे। लेकिन 50 लाख का सवाल काफी मजेदार और मुश्किल था। यह सवाल भारतीय राजनीति के इतिहास से जुड़ा हुआ था। इस सवाल में तीनों दिग्गजों से यह सवाल पूछा गया था -
भारतीय राष्ट्रपतियों की इनमें से किस जोड़ी ने एक-दूसरे को भारत रत्न प्रदान किया था? -
एस राधाकृष्ण - वीवी गिरी
वीवी गिरी - जाकिर हुसैन
जाकिर हुसैन - प्रतिभा पाटिल
राजेंद्र प्रसाद - एस राधा कृष्णन
इस सवाल के जवाब के लिए हॉट सीट पर बैठे दिगज्जों ने लाइफ लाइन का इस्तेमाल किया। यह सवाल काफी मुश्किल था लेकिन आमिर खान और उनके दोनों साथी 50 लाख जीतने में कामयाब रहे। आपको बता दें कि ₹5000000 कि यह राशि आर्मी सेंट्रल वेलफेयर को दान की जाएगी।
आपको बता दें कि केबीसी के 14वें सीजन में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। इस बार शो का प्राइज मनी बढ़ाकर साढ़े सात करोड़ रुपए कर दी गई है। जी हाँ, अब जैकपॉट सवाल सात करोड़ के बजाय साढ़े सात करोड़ का होगा। इसके अलावा, अब शो के आखिरी पड़ाव पर गलत जवाब देने पर भी कंटेस्टेंट को 3 लाख 20 हजार के बजाय 75 लाख रुपये की राशि मिलेगी।