क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता। 9837117141
Rashifal 31 August 2022: ज्योतिष शास्त्र में वार, तिथि, ग्रह, नक्षत्र के आधार पर राशिफल की गणना की जाती है। आज गणेश चतुर्थी के दिन कुछ राशि वालों पर भगवान गणेश की कृपा से उनके कई कार्य पूर्ण होंगे। तो आइए जानते हैं सभी राशियों के लोगों के करियर, व्यापार, नौकरी, आर्थिक और वैवाहिक जीवन की दृष्टि से कैसा रहेगा आज का दिन...
वृष राशि: आज के दिन दूसरों की मदद करेंगे। आज वृष राशि वालों को निवेश ना करने की सलाह दी जाती है। ज्यादा थकान होने के कारण स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक असर पड़ सकता है।
मिथुन राशि: आज मिथुन राशि वालों को अपनी मेहनत के मुताबिक लाभ मिलेगा। किसी वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। काम में अधिक व्यस्त रहने के बावजूद घरवालों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
कर्क राशि: आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए मिला-जुला रहेगा। घर-परिवार में किसी पार्टी का आयोजन हो सकता है। लोगों से मेल-जोल के दौरान वाणी पर संयम रखें। व्यवसायियों को परिवार का साथ मिलेगा।
सिंह राशि: आज के दिन अटका हुआ धन वापस मिलने से मन शांत होगा। आर्थिक स्थिति परेशान कर सकती है। धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा।
कन्या राशि: मन में किसी काम को लेकर संदेह हो तो उसे ना करें। कन्या राशि के विद्यार्थियों को पढ़ाई में मेहनत करने की सलाह दी जाती है। कार्यस्थल पर आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत करें।
तुला राशि: संतान के प्रति अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाने में सफलता मिलेगी। राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को लाभ होगा अटके हुए काम पूरे होंगे।
वृश्चिक राशि: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ होने वाला है। लक्ष्य पर ध्यान देने की जरूरत है। कार्यस्थल पर मेहनत से कामयाबी मिलेगी। अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर ही खर्चा करें।
धनु राशि: आज धनु राशि वालों को पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। सरकारी मामले से जुड़े काम पूरे होंगे। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
मकर राशि: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के सहयोग से अपनी छवि बेहतर बनाने में सफल रहेंगे। घर में किसी करीबी या दोस्त के आने से माहौल खुशनुमा होगा।
कुंभ राशि: आज के दिन आप को समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। लंबे समय से अटके हुए काम आज पूरे होंगे। विद्यार्थियों को कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।
मीन राशि: आज किसी नई संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। दफ्तर में अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। अनुभवी व्यक्तियों से बातचीत कर भविष्य से जुड़ी योजनाएं बना सकते हैं।