क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता। 9837117141
पुरा में भगवान परशु रामेश्वर मंदिर ऐतिहासिक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसंवाद करते हुये कहा कि पुरा में भगवान परशु रामेश्वर मंदिर ऐतिहासिक है। अब सरकार यहॉ पर्यटन को बढावा देने जा रही है। करीब 400 करोड रूपये पर्यटन विकास पर खर्च होंगे। पुरा महादेव पर्यटन के क्षेत्र में बडे केन्द्र के रूप में पहचान बनायेगा। जनसंवाद कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद सभागार से बाहर निकले लोगो ने दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के इस कथन से हम बेहद खुश है। इससे न केवल पर्यटन विकास होगा, बल्कि बागपत की तरक्की में भी चार-चांद लगेगें।
गुमनाम लोगों की करें पहचान
मुख्यमंत्री प्रबुद्धजनो खासकर शिक्षण संस्थाओ से जुडे प्रबुद्वजनो से आह्वान किया कि वे अपने एरिया में ऐसे गुमनाम लोगों की पहचान करें, जिन्होने देश की आजादी में अपना सब कुछ न्यौछावर किया है। ऐसी जानकारी एक जुट कर सरकार तक पहुंचाएं, ताकि उन्हे उचित मान-सम्मान मिल सके।
मुख्यमंत्री ने शिक्षको से कहा कि हमे आधुनिकता के साथ भी चलना है, लेकिन अपनी संस्कृति को भी नही भुलना है। अपनी संस्कृति को मजबूत करते हुये हमे आगे बढना है। वही उन्होनें कहा कि डा. इलाज करते है, अच्छी बात है, लेकिन भावनायें भी सर्वोपरि है। ह्दय से कार्य की भावना होनी चाहिए। इलाज के साथ डाक्टर को भावनात्मक होना चाहिए। चिकित्सक खुद को इको फ्रेंडली बनाए। यदि हम सब आयुर्वेदिक शक्ति को पहचान ले, तो भारत विश्व गुरू बन जायेगा।
उन्होने लखनऊ में एक होटल में हुये अग्निकांड की चर्चा करते हुये नसीहत दी कि हम जब भी स्कूल , अस्पताल या अन्य कोई निर्माण करे तो उसमे मानको का पालन किया जाए। इस दौरान सांसद डा. सत्यपाल सिंह, राज्यमंत्री के.पी. मलिक, भाजपा विधायक योगेश धामा, रालोद विधायक डा. अजय कुमार, डीएम राजकमल यादव, एसपी नीरज कुमार जादौन मौजूद रहे।