क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता। 9837117141
एक साल पहले रिक्त पदों की संख्या 9236 थी। एक अन्य आरटीआई में मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय विद्यालयों में एक दिसंबर 2020 तक शिक्षकों के कुल 7470 पद खाली थे। शिक्षकों की सेवानिवृत्ति और कोरोना के दौरान संक्रमण से निधन होने के कारण रिक्त पदों की संख्या बढ़ गई है। चार साल से भर्ती नहीं होने के कारण कुछ स्कूलों में नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के मानक के अनुसार शिक्षकों की उपलब्धता नहीं हो पा रही है। केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती न होने से उत्तर प्रदेश के युवाओं में भी निराशा है क्योंकि बड़ी संख्या में यहां के अभ्यर्थी आवेदन करते हैं।
केंद्रीय विद्यालयों में 31 मार्च 2022 को शिक्षकों की स्थिति
पदनाम कार्यरत रिक्त
पीजीटी 9181 1942
टीजीटी 14571 3850
पीआरटी 12821 4552
योग 36573 10344