क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता। 9837117141
धनतेरस की तिथि और खरीदारी का शुभ मुहूर्त
वैदिक पंचाग के अनुसार इस साल कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि का प्रारंभ 22 अक्टूबर दिन शनिवार को शाम 06:03 बजे से हो रही हैं। वहीं 23 अक्टूबर की शाम 06:04 बजे त्रयोदशी तिथि समाप्त हो रही है। वहीं उदया तिथि के अनुसार 23 अक्टूबर को धनतेरस मनाई जाएगी।
27 साल बाद बन रहा अनोखा संयोग
ज्योतिष पंचांग के मुताबिक 27 साल बाद धनतेरस का मान दो तक रहने वाला है। क्योंकि त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 22 अक्टूबर को शाम 6:03 बजे होगी और समापन 23 अक्टूबर को शाम 6:04 बजे होगा। ऐसे में पहले दिन रात में और दूसरे दिन दिनभर खरीदारी होगी। वहीं इस दिन धनवंतरी देव की पूजा, मां लक्ष्मी और कुबेर का पूजन और सोना, चांदी, बर्तन की खरीदारी कर सकते हैं।
दीये जलाने से होती है अक्षय पुण्य की प्राप्ति
पौराणिक ग्रंथों के अनुसार धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरी का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन उनकी पूजा की जाती है। वहीं धनतेरस के दिन शाम के समय घर के मुख्य द्वार और आंगन में दीये जलाने चाहिए। क्योंकि धनतेरस से ही दीपावली के त्योहार की शुरुआत होती है। धनतेरस के दिन शाम के समय दीये जलाने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। साथ ही कुबेर यंत्र, श्री यंत्र, झाड़ू और धनिए के बीज खरीदना सुख समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। वहीं दीपवाली के दिन श्रीयंत्र की पूजा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आशीर्वाद देती हैं।